2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में सैलानियों की रेलमपेल

यूं तो अधिकतर वाहनों को तरतोली तिराहे से खड़ात के रास्ते फोरलेन पर निकाला जा रहा है, पर अभी भी कई वाहन चाय-नाश्ते व रबड़ी की तलब शहर से होकर ही फोरलेन पर पहुंचते हैं। बसों व ट्रेन से सफर करने वाले सैलानी भी आबूरोड आकर बस या ट्रेन पकड़ते हैं। रोडवेज की बसों व टैक्सियों में भीड़ चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 4 Nov 2016, 7:59 AM IST

Relmpel of tourists in the city

Relmpel of tourists in the city

दीपावली बम्पर सीजन में माउंट आबू जाने वाले व माउंट से लौटने वाले सैलानियों की बदौलत आबूरोड भी दीपावली की मध्य रात्रि से सर-सब्ज नजर आ रहा है। चाहे बस स्टैण्ड मार्ग हो या फिर रेलवे स्टेशन रोड, दिनभर सैलानियों व पर्यटक वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है। यूं तो अधिकतर वाहनों को तरतोली तिराहे से खड़ात के रास्ते फोरलेन पर निकाला जा रहा है, पर अभी भी कई वाहन चाय-नाश्ते व रबड़ी की तलब शहर से होकर ही फोरलेन पर पहुंचते हैं। बसों व ट्रेन से सफर करने वाले सैलानी भी आबूरोड आकर बस या ट्रेन पकड़ते हैं। रोडवेज की बसों व टैक्सियों में भी खासी भीड़भाड़ का आलम रहता है।
बस स्टैण्ड-रेलवे स्टेशन पर भीड़
गुजरात से आने वाले अधिकतर सैलानी निजी वाहन लेकर ही आते है, पर बस व ट्रेन से सफर करने वाले सैलानियों की तादाद भी कम नहीं है। ऐसे सैलानियों की रोडवेज के बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। कई सैलानी माउंट से लौटने के बाद अम्बाजी होकर तो कई उदयपुर होकर गुजरात जाने से भी बसों व टैक्सियों में खासी भीड़ चल रही है। यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज ने आबूरोड-माउंट आबू, आबूरोड-अम्बाजी व आबूरोड-उदयपुर के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखी है।
तलहटी में तो रात-दिन रेस्तरां खुले
गेट-वे ऑफ माउंट आबू माने जाने वाले तलहटी क्षेत्र का तो नजारा ही अलग है। सैलानियों की भरमार के कारण वहां के होटल व रेस्तरां शायद ही चौबीस घंटे में रात को दो-तीन घंटे बंद रहते हैं। हर होटल व रेस्तरां पर हर समय भीड़भाड़ का ही आलम रहता है। कई सैलानी तो तलहटी के होटलों में ही रूक रहे हैं। माउंट की तुलना में तलहटी के होटल सस्ते होने से ऐसे सैलानी रातभर यहां के होटलों में रुकते है और अलसुबह माउंट चले जाते हैं। कुल मिलाकर पूरे तलहटी का इलाका चौबीसों घंटे सरसब्ज नजर आ रहा है।
शराब की दुकानों पर भी खासी भीड़
शराब व बीयर के शौकीन सैलानी गुजरात से आबूरोड पहुंचते ही और आबूरोड छोडऩे के समय फोरलेन पर, शहर के मुख्य मार्ग, मानपुर-आकराभट्टा मार्ग और तलहटी स्थित शराब की दुकानों पर रुककर बीयर व शराब की खरीददारी करने के बाद ही आगे बढ़ते है। कई तो वहीं दुकान की आड़ में या खुद के वाहन में बैठकर बीयर व शराब गटक लेते हैं। पुलिस भी इन पर कड़ी नजर रख रही है, ताकि कोई झगड़ा फसाद न हो। यातायात पुलिस भी यातायात को सुचारू बनाए रखने में मुस्तैदी से लगी हुई है।