30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम शिवराजसिंह के संबंध में लिखी गलत बात, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस के सचिव पुलिस ने गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Nov 2021, 9:40 AM IST

shivrajsingh.png

सीहोर. सीएम शिवराजसिंह चौहान के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है. एसपी मयंक अवस्थी के मुताबिक कांग्रेसन नेता अर्जुन आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर लिखा कि यह वीडियो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी का है जबकि ऐसा नहीं है।

रेत माफिया का अपुष्ट वीडियो अपलोड करने पर प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरफ्तार
इस मामले में गोपालपुर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव अर्जुन आर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से युवक को कुचलने का प्रयास करने का वीडियो अपलोड करने पर अर्जुन आर्य के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है. वीडियो में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक-दो व्यक्तियों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

आर्य ने वीडियो अपलोड कर लिखा, यह वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी का है। जबकि पुलिस ने इसे गलत बताया है. एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई गई है, इसलिए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की है। यह वीडियो बुदनी विधानसभा क्षेत्र का नहीं है।

Must Read- ट्रैफिक जाम में जन्मा मासूम, हार्न के शोर के बीच सड़क पर गूंजी किलकारी

Must Read- पंचायत की तस्वीर साफ, गांवों में इस आधार पर होंगे चुनाव

Must Read- यहां बनी है भैरवजी की सबसे ऊंची मूर्ति, राम मंदिर और 51 शक्तिपीठ भी बनाए