30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक जाम में जन्मा मासूम, हार्न के शोर के बीच सड़क पर गूंजी किलकारी

वाहनों के शोर के बीच जब मासूम की किलकारी गूंजी तो हर कोई मुस्कुरा उठा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Nov 2021, 7:47 AM IST

masum.jpg

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक जाम में एक बच्चा जन्मा. हार्न के शोर के बीच जब मासूम की किलकारी गूंजी तो हर कोई मुस्कुरा उठा. यहां करीब डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहने के बाद एक ऑटो में बच्चे का जन्म हुआ. बदहाल ट्रैफिक के कारण लोग प्रशासन को कोस रहे थे लेकिन सुरक्षित डिलीवरी की खबर सुनकर लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ।

बहोड़ापुर के गणेश मंदिर इलाके में जाम लग गया था जिससे वाहन थम गए. ऐसे में ऑटो से हॉस्पिटल जा रही एक प्रसूता भी ट्रैफिक जाम में फंस गई. वे डेढ़ घंटे तक फंसीं रहीं। महिला को तेज दर्द होने लगा जिससे साथ में जा रहीं परिजन घबरा उठी। ट्रैफिक जाम के कारण एम्बुलेंस भी वहां तक नहीं आ पा रही थी। संयोगवश एक दाई वहां फरिश्ता बनकर आई और उसने सफलतापूर्वक प्रसव करा दिया।

Must Read- पसरा खतरनाक रोग, मरीजों का काटना पड़ रहा जबड़ा

वाहनों के हॉर्न के बीच में मासूम बच्चे की किलकारी गूंज उठी। ट्रैफिक जाम में बच्चे के जन्म लेते ही लोग खुश हो उठे. जाम खुलते ही महिला और नवजात बेटे को हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां बच्चा और मां दोनों स्वस्थ पाए गए। ऑटो में जन्म लेने के कारण अभी सभी लोग उस बच्चे को प्यार से "ऑटो' कह रहे हैं। बहोड़ापुर आनंद नगर के निवासी नरेश कुशवाह की पत्नी अनीता ने इस बच्चे को जन्म दिया.