नियम अनुसार सरकारी विभाग में पदस्थ शिक्षक पेपर नहीं बेच सकता, लेकिन इस तरह का मामला सामने आने से शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। इस मामले में एक्सीलेंस स्कूल में पदस्थ शिक्षक सतीश दुबे ने बताया कि, उन्होंने कोई पेपर नहीं बेचे, उनके भतीजे व पत्नी जरूर ऑनलाइन काम व फोटोकॉपी का काम घर से करते हैं। किसी शिक्षक ने ऑनलाइन पेपर निकाल कर घर जाकर फोटो कॉपी कराई होगी। प्राचार्य पीएम पेठारी ने बताया कि, पेपर बेचे जाने की कोई बात नहीं है, लेकिन इस तरह की बात सामने आई तो जांच कराई जाएगी। जांच में सही पाया जाता है, तो कार्रवाई भी की जाएगी।