9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर मुख्तियार पर शिकंजा : जानिए कैसे रेप का आरोपी अवैध कब्जे कर 16 साल की उम्र में बन गया था भू-माफिया

हिस्ट्रीशीटर मुख्तियार पर आरोप है कि, उसने पिछले 10 सालों में 50 करोड़ की 70 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Nov 2020, 4:08 PM IST

news

हिस्ट्रीशीटर मुख्तियार पर शिकंजा : जानिए कैसे रेप का आरोपी अवैध कब्जे कर 16 साल की उम्र में बन गया था भू-माफिया

भोपाल/ पुलिस और प्रशासन की इंदौर नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को विजय नगर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर शेख मुख्तियार के 15 अवैध निर्माणों को जमीदोज कर कर दिया। ये पहली बार नहीं है, जब प्रशासन का डंडा हिस्ट्रीशीटर पर चला है। भू-माफिया शेख मुख्तियार की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। एक साल पहले एक नाबालिग लड़के के मुंंह में कमोड भरकर उसे निर्वस्त्र कर पीटने के बाद मुख्तियार चर्चा में आया था। इसके बाद भी जिला प्रशासन और नगर निगम ने मुख्तियार के 22 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया था। मुख्तियार पर आरोप है कि, उसने पिछले 10 सालों में 50 करोड़ की 70 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।

राजधानी में कोरोना विस्फोट : दूसरी लहर शुरु, एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 425 पॉजिटिव केस

[typography_font:14pt;" >16 साल की उम्र में बन गया भू-माफिया

हिस्ट्रीशीटर मुख्तियार उज्जैन जिले के बड़नगर का मूल निवासी है, जहां से रेप के मामले में फरार होकर 2003 में इंदौर आ बसा था। यहां शुरुआती दिनों में उसने रंगाई-पुताई का काम शुरु कर दिया। इस दौरान उसका ध्यान खाली पड़ी सरकारी और गैर सरकारी पर गया। यहीं से एक बार फिर उसने अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करके बैचने का काम शुरु किया। 16 साल की उम्र होने तक वो जिले का कुख्यात भू-माफिया बन चुका था। उसका रुतबा ऐसा था कि, विजय नगर थाना भी उसपर हाथ नहीं डालता था। बल्कि सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि, उसी के इशारे पर चलता था। थाने में उसके खिलाफ शिकायत ही दर्ज नहीं होती थी।

पढ़ें ये खास खबर- मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पशु आहार के नाम पर लिया था लाइसेंस, बन रहे थे मिलावटी मसाले


पहले बंद कराता था,फिर रुपये लेकर कर लेता था कंप्रोमाइज

2003 में ही मुख्तियार ने खुद को कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री का करीबी बताते हुए पुलिस पर रौब जमा लिया था। इसी रोब के चलते मुख्तियार कई बेगुनाह लोगों के ख्लाफ थाने में झूठी शिकायतें दर्ज कराकर उन्हें बंद भी करा दिया करता था। सूत्र बताते हैं कि, थाने में उन बेकसूरों को जब प्रताड़ित किया जाता था तब मुख्तियार उनसे कंप्रोमाइज के तोर पर रुपये लेकर उन्हें छुड़वा लिया करता था।

पढ़ें ये खास खबर- बाबा को हरियाली का अजब जुनून, इस तरह बीहड़ जमीन को 25 साल में बना दिया हरा भरा जंगल, देखें वीडियो


ऐसे बना पुताई वाले से हिस्ट्रीशीटर

16 साल जिस शहर में उसने पुताई का काम शुरु किया था, आज उसी शहर में एक बलात्कार का आरोपी 50 कराेड़ से ज्यादा की जमीनों पर कब्जा जमाए बैठा था। जानकारी के मुताबिक, पुताई का काम करने के दौरान उसकी मुलाकात कमलेश चौहान नामक व्यक्ति से हुई। 2011-12 में कमलेश के जरिए मुख्तियार पंढरीनाथ क्षेत्र के बदमाश नज्जू चौधरी के बेटे पंकू के संपर्क में आया। खजराना के बदमाश बब्बू के भाई फारुख शेख से दोस्ती हुई। फिर इन्होंने राधिका कुंज काॅलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर के एक मुनीम को झांसे में लेकर उससे पुराने प्लाटधारकों की रजिस्ट्रियां निकलवाईं और बैक डेट में फर्जी रजिस्ट्री बनाकर उनके प्लॉटों पर कब्जा जमाना शुरु कर दिया।

पढ़ें ये खास खबर- स्वच्छता में नंबर-1 की दौड़, शहर की सफाई व्यवस्था देखने सड़क पर उतरे कलेक्टर, देखें वीडियो


जहां बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा था, वहीं से पुलिस ने निकाला जुलूस

आरोपी मुख्तियार ने साल 2019 में एक नाबालिग लड़के के मूंह में कंडोम भरकर उसे निर्वस्त्र कर डंडे से पीटा ता। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसपर एक्शन में आई पुलिस ने मुख्तियार को पकड़कर उसकी जमकर खातिरदारी की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी मुख्तियार ने बताया था कि, कुछ दिन पहले उसके बेटे पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। इस मामले में उसने नाबालिग लड़के पर झूठी गवाही देने का दबाव बनाया था, जिसके लिए तैयार न होने पर उसने नाबालिग लड़के को पीटा था। वायरल हुआ वीडियो उसी दौरान का है।