9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पशु आहार के नाम पर लिया था लाइसेंस, बन रहे थे मिलावटी मसाले

प्रदेश के गुना में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Nov 2020, 10:42 PM IST

news

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पशु आहार के नाम पर लिया था लाइसेंस, बन रहे थे मिलावटी मसाले

गुना। मिलावट खोरी के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रवैय्या अपनाना शुरु कर दिया है। गुरुवार को कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शहर के कुसमौदा क्षेत्र में श्याम मसाला फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी मसाला और अन्य अनियमितताएं मिली हैं। बता दें कि, फैक्ट्री के पास पशु आहार बनाने का ही लाइसेंस है। हालांकि, छापामारी में टीम को फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मिलावट का मसाला तैयार होता मिला।

पढ़ें ये खास खबर- 70 साल बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, बदमाश ने की हैवानियत की सारी हदें पार


प्रदेश में पहली सबसे बड़ी कार्रवाई

छापामार टीम को फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में मिलावट मसाला मिला है, जिसका सेंपल जांच के लिए भोपाल भेज दिया गया है। इस फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ केंट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुना में इतने बड़े स्तर पर हुए मिलावट के कारोबार के भंडाफोड़ की कार्रवाई को प्रदेश में पहली सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- राजधानी में कोरोना विस्फोट : दूसरी लहर शुरु, एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 425 पॉजिटिव केस


मिलावटी मसाले की पुष्टि हुई तो फैक्ट्री को गिराया जाएगा- कलेक्टर

कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने कहा है कि, मिलावट का कारोबार करने वाले इस फैक्ट्री संचालक पर रासुका के तहत कार्रवाई के बाद मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, छापामारी कार्रवाई के बाद अवैध सामान जब्त करने के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। सेंपल की रिपोर्ट फेल आने के बाद फैक्ट्री को गिराया भी जाएगा।