3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीस बढ़ाए जाने के विरोध में सड़कों पर छात्र-छात्राएं, दिया धरना

फीस बढ़ाए जाने के विरोध में सड़कों पर छात्र-छात्राएं, दिया धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Radheshyam Rai

•

Updated: 17 Jul 2018, 3:23 PM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, student protest, protest, strike,

latest news

सीहोर। जिले की नसरुल्लागंज तहसील में फीस बढ़ाए जाने के विरोध में स्वामी विवेकानंद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर के प्रमुख मार्गों रैली निकाली। वह रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। वहीं दूसरी ओर जनभागीदारी समिति सदस्यों ने फीस बढ़ाए जाने के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।

शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में कॉमर्स के छात्र-छात्राओं की फीस बढ़ाए जाने के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी रैली निकाली और फीस बढ़ाए जाने का जमकर विरोध किया। सुबह 11 बजे छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे यहां पर फीस बढ़ाए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात कॉलेज प्रबंधन द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया कि दो दिन में जनभागीदारी समिति की बैठक बुलाई जा रही है। उसमें फीस बढ़ाए जाने वाले मामले पर पुनर्विचार किया जाएगा, लेकिन छात्र-छात्राओं ने यह बात लिखित में मांगी। कॉलेज में प्राचार्य की अनुपस्थिति के कारण छात्रों को लिखित में कोई बात नहीं दी गई। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की गई।

sehore news,
sehore patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
, student
protest
, protest,
strike
," src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/17/student1_3114425-m.jpg">

इस दौरान तहसीलदार पीसी पांडे ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद एसडीएम हरि सिंह चौधरी तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्र छात्राओं से बात की एवं लिखित में आश्वासन दिया कि अभी आप पिछले वर्ष जितनी फीस ली गई थी, उतनी ही फीस जमा करें। फीस बढ़ाए जाने वाले मामले के लिए जनभागीदारी समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। जिसमें फीस बढ़ाए जाने वाले मामले पर पुनर्विचार किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

समिति के सदस्यों को नहीं मालूम कब बढ़ाई फीस
कॉलेज में जनभागीदारी समिति द्वारा कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए फीस बढ़ा दी गई है। यह फीस 5 हजार 408 रुपए से बढ़ाकर 12 हजार 208 रुपए कर दी गई है। इस संबंध में जनभागीदारी के प्रशासनिक सदस्य हरि सिंह चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संतोष खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि मुरारी लाल अग्रवाल एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि समिति के सदस्यों ने फीस बढ़ाए जाने के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने बताया कि फीस बढ़ाए जाने की चर्चा अवश्य हुई थी, लेकिन कितनी फीस बढ़ाई जाएगी इस विषय में हमें कोई जानकारी नहीं है।