19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sehore / Breaking: शौचालय का गड्ढा खोदते समय गिरी दीवार, मजदूर की मौत

Breaking: शौचालय का गड्ढा खोदते समय गिरी दीवार, मजदूर की मौत

पुलिस कर ही पड़ताल, शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:12 PM IST

workers death while digging toilets

Breaking: शौचालय का गड्ढा खोदते समय गिरी दीवार, मजदूर की मौत

सीहोर। शौचालय का गड्ढा खोदते समय दीवार गिरने से एक मजदूर की दबने के कारण मौत हो गई। मामला शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का बताया गया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सैकड़ा खेड़ी निवासी इकबाल पिता रफीक 30 वर्ष शौचालय का गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान अचानक शौचालय की दीवार उस पर आ गिरी। पुलिस के अनुसार मजदूर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले कही जांच भी शुरू कर दी है।

परिवार में अकेला था कमाने वाला
बताया जा रहा है कि इकबाल परिवार में अकेला कमाने वाला है। उसकी मौत के बाद उसके परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। उसके पिता को विश्वास ही नहीं हो रहा कि अब उनका बेटा इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं आस पास के लोगों का कहना है कि अभी इकबाल की उम्र ही क्या थी, जो उसके साथ इस तरह का हादसा हुआ। उसके बदले भगवान हममे से किसी को उठा लेता। वह सभी के साथ बहुत अच्छा था। वह बहुत अच्छा इंसान था। सिर्फ अपने काम से काम रखता था।

इधर बाइक सवार को कुचला
थाना बुदनी अन्तर्गत एनएच-69 भोपाल होशंगाबाद रोड नर्मदा ब्रीज बुदनी के पास अज्ञात ट्रक चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुए सालेकिन अंसारी निवासी रामपुर थाना बड़ोला जिला बिहार हाल- माना बुदनी की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे रफीक अंसारी आ. नूर आलम अंसारी 25 साल निवासी माना बुदनी को सिर में चोट आने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया गया।