बड़ी बिजासन माता का यह मंदिर 300 वर्ष से अधिक पुराना है। मंदिर में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित गुजरात से भी हजारों श्रद्धालु आते हैं। यहां माता पिंडी स्वरूप में विराजित हैं। मां बड़ी बिजासनी माता महाराष्ट्रीयन समाज की कुलदेवी हैं, जिसके चलते नवरात्रि में तो यहां महाराष्ट्रीयन समाज के हजारों श्रद्धालु आते हैं. मान-मन्नात के लिए चैत्र और शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में भक्त यहां आ जाते हैं.