सिवनी. जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सिवनी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी को शोक-श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने स्वर्गीय वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुऐ उनके द्वारा की गई राष्ट्र की सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व. वाजपेयी ने विभिन्न अवसरों पर पार्टी की विचार धारा से हटकर बंगला देश के निर्माण के बाद सार्वजनिक रूप से तथा संसद में भी इंदिरा गांधी को दुर्गा की उपाधि दी थी। इसके अलावा अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों को राजधर्म के पालन करने की सलाह दी थी, स्व. वाजपेयी के इसी व्यक्तित्व के कारण राजनैतिक विरोधी विचार धारा वाले व्यक्ति भी उनका बहुत सम्मान करते थे। ऐसे व्यक्ति का निधन एक राष्ट्रीय क्षति है। सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. अटल विहारी वाजपयेी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी सचिव नेहा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि आशुतोष वर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री अल्पना राणा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष असलम खान, संजय भारद्वाज, दिलीप बघेल, ब्रजेशसिंह बघेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, युसुफ पटेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय एडवोकेट जकी अनवर खान, जेपीएस तिवारी, अतुलचंद मालू, पदम सनोडिया, गीता रणधीर सिंह ठाकुर, राजेन्द्र पटेल, चित्रलेखा नेताम घंसौर, सोमा भलावी, रतिया बाई भलावी, कोमल प्रसाद नेताम, धरमसिंह उइके घंसौर, विष्णु करोसिया, राजिक अकील, युवराजसिंह राणा, घनश्याम सनोडिया, नन्दू यादव, आजम दीवान अली, चंदनसिंह खताबिया, शादाब खान, जिब्राइल अंसारी, सुमित मिश्रा, द्वारका श्रीवास्तव, खालिद उमर खान, प्रवेश भालोटिया, ओम उपाध्याय, कृष्णा साहू, ऋ षभ ठाकुर, कपिल सराठे, नितिन शुक्ला, विनोद नामदेव, इमरान, मिर्जा फैसल बेग, मोहसीन खान सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
विभिन्न संगठनों ने किया भारत रत्न को नमन