5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम आवास योजना में बुजुर्ग दंपती का अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना

ऐरमा गांव की पात्र सूची का प्रसारण कर दिया मोहगांव में

2 min read
Google source verification
PM Housing, Poor House, Home Minister, Negligence, Rain, Negligence, List, PM, CM

पीएम आवास योजना में बुजुर्ग दंपती का अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना

सिवनी. बुजुर्ग दम्पती को प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने की बात बताए जाने के बाद पक्के मकान का स्वप्न संजोय दम्पती की खुशियां बारिश के पानी में बह गई है। कुरई ब्लॉक के ग्राम मोहगांव पहुंचे अधिकारी और सरंपच ने बुजुर्ग दम्पती को बताया कि मोहगांव के सात लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आया है। पात्र हितग्राही की सूची में आपका भी नाम है। यह सुनते ही गरीब बुजुर्ग की आंखें खुशियों से झलक उठी।
ग्राम पंचायत मोहगांव में लगभग आठ माह पहले जनपद पंचायत से अधिकारी व ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक बट्टी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने वयोवृद्ध रामप्रसाद बरमैया व उनकी पत्नी को खुशखबरी देते हुए बताया कि ग्राम मोहगांव में कुल सात लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में है जिसमें से एक नाम रामप्रसाद बरमैया का भी पात्र हितग्राही की सूची में शामिल है। पक्का मकान बनने की आस व इसकी प्रारम्भिक तैयारी के चलते घर के सामने का कमरा व अन्य दीवारों को बुजुर्ग दम्पती ने तुड़वा दिया ताकि पक्का मकान बनाए जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं जब एक-दो माह बीतने के बाद भी रामप्रसाद को प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका नाम आने की सूची नहीं बताई गई और न ही यह बताया गया कि मकान कब और कैसे बनेगा इससे वे चिंतित होने लगे। रामप्रसाद पिछले सात माह से पंचायत के चक्कर लगा रहे हैं। मकान तोडऩे के बाद इन दिनों हो रही जोरदार बारिश से बुजुर्ग दम्पति का जीना दूभर हो रहा है। घर में घुस रहे पानी से बचने के लिए किसकी तरह से पॉलीथिन लगाकर वे गुजर-बसर कर रहे हैं।
वहीं पीडि़त बुजुर्ग ने बताया कि पंचायत में पूछे जाने पर उन्हें यह बताया जा रहा है कि जिन सात लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आए हैं वे ग्राम मोहगांव के नहीं बल्कि ऐरमा गांव के हैं। टूटे मकान के बाद बारिश में बुजुर्गों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है और कच्चा मकान जो बचा है वह भी दिनों-दिन कमजोर हो रहा है। पीडि़त ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही उनका प्रधानमंत्री आवास योजना में जोड़कर पक्का मकान का लाभ दिया जाए।
इनका कहना है
आठ माह पहले कोई अधिकारी गांव आए थे, उक्त अधिकारी के साथ वह गांव जाकर रामप्रसाद को उनका नाम सूची में आने की जानकारी भी दिए थे। लेकिन बाद में पता चला कि उक्त सात नाम की सूची ग्राम पंचायत ऐरमा की थी।
अशोक बट्टी, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव