25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान : प्रशासन हाई अलर्ट पर, अगले 24 घंटों में फिर आ सकता है भूकंप

- मौसम विभाग की चेतावनी- कलेक्टर ने सभी विभागों को तैयारी रखने के निर्देश दिए- लोगों को संभलकर रहने की दी गई सलाह
2 min read
Google source verification
01_2.png

भूकंप

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बीते दिन सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आने के बाद से लोग डरे हुए है। इस भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर में भी महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं आज बुधवार को भी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में एक बार फिर भूकंप आने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद कलेक्टर ने सभी विभागों को सुरक्षात्मक तैयारी करते हुए हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

बुधवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद सिवनी के जिला कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने सभी विभागों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ मुख्य रूप से चिकित्सा, पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन को तत्काल हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी कर दिए। सभी विभागों को इससे संबंधित जरूरी इंतजाम भी पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल मौसम ने की थी पुष्टि

बता दें कि रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भोपाल मौसम ने इसकी पुष्टि की थी। भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक सिवनी जिले के 21.92 उत्तरी अक्षांश 79.50 पूर्वी देशांतर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र (एपी सेंटर) 15 किलोमीटर गहराई में स्थित था। हालाकि इस भूकंप से जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।

शिमला में लगे झटके

वहीं बीते सोमवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल में भूकंप के मामूली झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 दर्ज की गई थी।