
International Taj drama
सिवनी. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (मुख्यमंत्री) कमलनाथ के निर्देश अनुसार बापू महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 2 से 9 अक्टूबर तक जयंती समारोह आयोजित कर, बापू के आदर्श सिद्धांतो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महती सभा एवं गांधी के विचारों पर चर्चा का कार्यक्रम
इसी तारतम्य में 9 अक्टूबर बुधवार को प्रात: 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सिवनी में जिला कांग्रेस की महती सभा एवं गांधी के विचारों पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे तथा आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री ओमकारसिंह मरकाम की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की घोषणा अनुसार, आदिवासी विकास खण्ड कुरई के ग्राम टुरिया में आदिवासी शहीदों के सम्मान में शहीद मेला 9 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है। मंत्री द्वय की उपस्थिती में ग्राम टुरिया में शहीद मेला कार्यक्रम आयोजित होगा।
Updated on:
06 Oct 2019 07:51 pm
Published on:
06 Oct 2019 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
