17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्नदाता के दर्द में हमदर्द बने कलेक्टर, दिया ये आदेश

मौसम परिवर्तन के कारण तय समय से चार दिन पहले खुलवाए बांध के गेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 4 Feb 2018, 11:31 AM IST

In the pain of Annadar, the collector made the sympathy

सिवनी. करीब दो सप्ताह तक नहर बंद रहने से फसल पर छाया संकट आखिरकार शनिवार की दोपहर दूर हो गया। भीमगढ़ बांध से दोपहर ३ बजे बांध के गेट खोलकर नहर में पानी छोड़ा गया है। इसकी पुष्टि बांध में पदस्थ एसडीओ बीएस उइके ने की है। इसके पूर्व कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने कृषि विभाग को बांध का तत्काल परीक्षण कराने व सिंचाई विभाग को संजय सरोवर बांध के गेट खोलने के निर्देश दिए गए थे।
फिर एक बार कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान -
गत 29 जनवरी को भी किसान मोर्चे एवं जल उपभोक्ता संथाओं के अध्यक्षों ने कलेक्टर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। तब यह निर्णय हुआ था कि भीमगढ़ बांध से जल प्रदाय 7 फरवरी से प्रारंभ होगा। किन्तु इसके तत्काल बाद ही मौसम में एकाएक परिवर्तन हुआ और तापमान बढऩे के चलते फसलों के सूखने का संकट और अधिक बढ़ गया। इससे पुन: केवलारी, पलारी क्षेत्र के कृषकों में फसल सूखने की चिंता बढ़ गई थी। इस स्थिति में शनिवार को किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने एक बार फिर कलेक्टर से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाते तत्काल बांध से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग का एक ज्ञापन सौंपा।
नुकसानी के अंदेशे से अलर्ट हुए कलेक्टर -
किसानों ने कलेक्टर को विस्तृत रूप से स्थानीय परिस्थितियों से अवगत कराते हुए बताया कि मौसम में ठंडक की वजह से फसलों को जो नमी प्राप्त हो रही थी वह मौसम के बदलाव से बंद हो गई है। इससे पिछले 2-3 दिनों में ही फसलों का रंग बदलने लगा है। ऐसी स्थिति में यदि फसल को तत्काल ही पानी नहीं दिया गया तो फसलें चौपट हो जाएंगी। यह बेहद चिंता वाली बात है। इसलिए ७ फरवरी का इंतजार न करते हुए ३ फरवरी को ही तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल की बातों पर संज्ञान लेेते हुए कलेक्टर द्वारा तत्काल ही कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली एवं इस बात की पुष्टि होने पर की जल अभाव की स्थिति में फसलों को नुकसान हो सकता है। इस पर कलेक्टर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों को शनिवार शाम से ही भीमगढ जलाशय के गेट खोल जल प्रदाय प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट पहुंचे थे ये किसान -
मौसम में आए बदलाव के कारण किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश बघेल, रामप्रसाद डहेरिया के साथ ही जल उपभोक्ता संस्था कुड़ारी के अध्यक्ष बालमुकुंद बघेल, सुनवारा के नवल किशोर श्रीवास्तव, ग्वारी के बसंत राजपूत, देवरीटीका के बलराम बघेल, बोधिया के संतकुमार गुमास्ता, छींदा के राजेन्द्र पटेल, डूंडा सिवनी के अर्जुन ठाकुर, खापा बाजार के मधु ठाकुर, छुई के अनिल ठाकुर, कान्हीवाडा के भरत ठाकुर आमाकोला के घनश्याम सिंह, पलारी के जयराम ठाकुर , केवलारी के होरीलाल जंघेला, कुड़ारी के आकाश बघेल एवं कृष्णकांत उइके, सुरेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।