सिवनी. घंसौर थाना क्षेत्र के बगदारी ग्राम के पास शनिवार को ट्रैक्टर पलट गया। इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में २५ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घंसौर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें १० की हालत गंभीर होने पर मंडला और जबलपुर रैफर किया गया है। मृतक बड़ी मां का खारी विसर्जन करने परिजन व ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से बगदारी घाट जा रहा था।
पुलिस के अनुसार रूपदौन ग्राम निवासी जगदीश अर्जुले पिता हीरालाल (३५) शनिवार को विगत दिनों मृत हुई बड़ी मां की खारी विसर्जन करने ट्रैक्टर से जा रहा था। ट्रैक्टर परिजन व ग्रामीणों से भरी थी। ट्रैक्टर बगदारी ग्राम के पहुंचकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सभी दब गए। आसपास के लोगों ने सभी को आनन-फानन में ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां जगदीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जगदीश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह झाबुआ पॉवर प्लांट में मजदूरी करता था। उसके दो संतानों में एक पुत्र व पुत्री है। उसकी मौत की जानकारी के बाद परिजनों की रोते-रोते हालत खराब है।
घायलों के नाम -
घंसौर निवासी रमेश, मूंडापिार निवासी लेखराम, रूपदौन निवासी सुरेश, सालीवाड़ा निवासी प्रेमचंद, बिनैकी निवासी जगदीश, बरगीनगर निवासी बसंत, रूपदौन निवासी कैलाश, झाबुआ निवासी श्यामलाल, रूपदौन निवासी संजय, रूपदौन निवासी किरन कुमार, रूपदौन निवासी सूरज, रूपदौन निवासी संतोष, रूपदौन निवासी शंकर, रूपदौन निवासी गोविंद, रूपदौन निवासी सत्यम, रूपदौन निवासी पवन, रूपदौन निवासी दीपक, रूपदौन निवासी हरिओम, रूपदौन निवासी धरम सिंह, रूपदौन निवासी किसान, सालीवाड़ा निवासी लल्लाराम, नैनपुर निवासी शीलराम, रूपदौन निवासी हेमलाल, रूपदौन निवासी जगदीश, रूपदौन निवासी सौम्य, डोला निवासी रमेश सेन, बिछुआ निवासी सुम्मी, रूपदौन निवासी रोहित, रूपदौन निवासी संजय, रूपदौन निवासी कालीचरन, अलीपुर निवासी सीताराम घायल हैं।