20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडम, पति शराब पीकर करता है पिटाई

जिसमें दो मामलो में सुलह की गई।

2 min read
Google source verification
seoni

मेडम, पति शराब पीकर करता है पिटाई

सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में बुधवार को आठ प्रकारण रखे गए। जिसमें दो मामलो में सुलह की गई।
परामर्श केन्द्र प्रभारी आकांक्षा सहारे ने बताया कि पहले प्रकरण में आवेदिका सिवनी एवं अनावेदक नैनपुर का रहने वाला है। पति द्वारा पत्नी को अलग रखने की बात कही जाती थी। लेकिन पत्नी परिवार के साथ रहना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। जहंा समझाइश दी गई। साथ रहने को राजी हो गए। दूसरे प्रकरण में दोनों सिवनी के रहने वाले है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। जहां समझाईश में दोनो साथ रहने को राजी हो गए। तीसरे मामले में आवेदिका छपारा एवं अनावेदक परासिया का रहने वाला है। शादी के तीन साल हो गए। पत्नी का कहना है कि पति शराब पीकर मारपीट कारता है। जिसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है। ससुराल पक्ष भी परेशान करता है। समझाने के बाद भी पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं हुई। मामला न्यायालय की सरण में चला गया। इस पूरे मामले में परामार्श केन्द्र की राखी, रजनी, रीना, अनीता एवं काउंसलर छिद्दीलाल श्रीवास उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में दो घायल
सिवनी. लखनवाड़ा थाना क्षेत्र बटवानी चौक पर मोटर साइकल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि साइकिल सावार सैनिक बद्री प्रसाद बघेल अपने घर जा रहा था। तभी एक बाइक सावार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनो चालक घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोटरसाइकल चोर गिरफ्तार
सिवनी. कान्हीवाड़ा पुलिस ने बाइक चोर आरोपी मुकीद खान निवासी संजय वार्ड सिवनी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
मुकीद द्वारा करीब 40 दिन पूर्व मेडिकल के पास से चोरी करना बताया गया। पूछताछ पर आरोपी के कब्जे से दो अन्य मोटरसाइकिल जो उसके द्वारा संजय वार्ड सिवनी तथा मोहगांव कारीरात से चोरी करना बताया गया। जो बरामद की गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

अवैध कच्ची शराब जब्त
सिवनी. डूंडासिवनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रवि विश्वकर्मा निवासी सिवनी के वाहन चैकिंग के समय एक केन में १५ लीटर अवैध शराब जब्त की है। जिसे बेचने के लिए ग्राम बाम्हनदेही से गंजवार्ड सिवनी ले जाया जा रहा था। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं धनौरा पुलिस ने छह लीटर कच्ची शराब के साथ हरगोविंद को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।

यातायात व्यवस्था को लेकर मुआयना
सिवनी. नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर प्राइवेट बस स्टैण्ड एवं सरकारी बस स्टैण्ड का निरीक्षण कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन व यातायात अमले द्वारा किया गया। जहां बहतर यातायात व्यवस्था के लिए दुकानदार, बस संचालक और भी कई लोगों से चार्चा की गई। जिससे शहर का ट्रैफिक सही हो सके। आए दिन सड़को पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिसके कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।