सिवनी. जुलाई माह में शुरू हुई बारिश के बाद जिले भर में धान की बोवनी का कार्य फिलहाल काफी कम है वहीं पिछले कुछ वर्षों से जिले भर में किसान मक्का की फसल में ज्यादा रूचि लेने और अच्छे मुनाफे के चलते मक्का की बोवनी का रकबा काफी बढ़ गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तक मक्का की बोवनी जिले भर में 75 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी हो चुकी है। पिछले वर्ष जिले भर के किसानों ने 1,05000 हेक्टयर में मक्का की बोवनी की थी। जबकि इस वर्ष मक्का का लक्ष्य 95 हजार का मिला है जिसके एवज में 75500 हेक्टयर में मक्का की बोवनी किसान कर चुके हैं। वहीं जिले भर में विलम्ब से हो रही बारिश के कारण धान की बोवनी काफी पिछड़ गई है। गत वर्ष 1,72200 हेक्येटर में किसानों ने धान की बोवनी की थी। वर्तमान 2018 खरीफ का लक्ष्य 1,7500 के एवज में अभी तक मात्र 19 हजार हेक्टयर धान की बोवनी ही हुई है। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले भर में अनियमित वर्षा जारी है। इसके साथ ही किसानों को 22,142 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। साथ ही जिले भर के लिए 31836 मैट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है तथा 24951 मैट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है।
---
खरीफ फसलों की जानकारी (हेक्टेयर में)
------------------------------------------------------------------
क्र. फसल पिछले वर्ष हुई बोवनी वर्तमान बोवनी का लक्ष्य अब तक हुई बोवनी
------------------------------------------------------------------
01. धान 1,72,200 हेक्टेयर 1,75000 19,000
02. मक्का 1,05000 95000 75500
03. अरहर 13500 15000 7000
04. उड़द 11,700 12000 4000
05. मूंग 900 1000 500
06. मूंगफली 6000 6500 3500
07. सोयाबीन 9200 25000 3000
------------------------------------------------------------------