
कुपोषण से मुक्ति के लिए लगाए जाएंगे मुनगे के पौधरोपण
सिवनी. बच्चों में व्याप्त कुपोषण को दूर करने के लिये शासन व जिला प्रशासन गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को 'मुनगाÓ से सुपोषण अभियान 2018 का शुभारंभ कलेक्टर गोपालचंद डाड व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत स्वारोचिष सोमवंशी की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण में सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बालविकास, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रही। अभियान का उद्देश्य किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग व वनविभाग के सहयोग से मैदानी स्तर पर मुनगा के उपयोग के प्रति जागरूकता लाने व बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक ग्राम की सभी आंगनबाड़ी भवनों व कम एवं अधिकतम वजन के बच्चों के घरों में पौधों का रोपण करना है। इसके लिए विगत 27 जून को संभागस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया तथा आज सोमवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत चार जुलाई को परियोजनास्तर पर व 6 से 13 जुलाई को सेक्टरस्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। 26 से 9 अगस्त को कम व अधिकतम वजन के परिवार की महिला मुखिया को प्रशिक्षण देकर प्रत्येक परिवार पौ पौधे के मान से मुनगे के पौधे का वितरण कर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के प्रयास का अगाज किया जाएगा। इस कार्यक्रम अंतर्गत जिले के कुल 16 हजार 656 कुपोषित बच्चों के घरों में व सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में मुनगा के पौधे रोपित किए जाएंगे।
मुनगा में विद्यमान विटामिन ए, बी, एवं सी के साथ खनिज और प्रोटिन की प्रचुर मात्रा है। यह औषधीय गुणों के साथ बच्चों में कुपोषण को रोकने के साथ शारीरिक विकास में सहायक होता है। मुनगा के नियमित सेवन से महिलाओं के शरीर में आवश्यक कैल्शियम व विटामिन की पूर्ति होती है। यह गर्भाशय की शिथिलता समाप्त कर प्रसव को आसान बनाता है।
युवक की पिटाई
सिवनी. कान्हीवाड़ा बाजार चौक में नागपुर के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे वह घायल हो गया। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।
मोटरसाइकिल सवार घायल
सिवनी. छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास मोटरसाइकिल सड़क पर पत्थर से टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। युवक छपारा थाना क्षेत्र के लकवाह निवासी 28 वर्षीय राजू पिता बाबूलाल उइके है। वह विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से लखनादौन जा रहा था। उसी समय यह हादसा हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
03 Jul 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
