10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पुलिस कर रही पूछताछ, कबाड़ में कैसे बिकी किताबें

कलेक्टर के निर्देश पर बंडोल थाना में हुई रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 17 Jun 2018, 12:14 PM IST

seoni

शिक्षकों के भरोसे ही चल रही लाइब्रेरी

सिवनी. सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क वितरण की किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला अब पुलिस की जांच में है। कलेक्टर के निर्देश पर डीइओ ने प्रभारी बीइओ के माध्यम से मामले की शिकायत बंडोल थाना पुलिस को दी है। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।
बंडोल थाना में की गई शिकायत में बीइओ ने कहा है कि मप्र पाठ्यपुस्तक निगम की नि:शुल्क पुस्तकें ९ मई को दिलीप साहू कबाड़ी के यहां विक्रय किए जाने के सम्बंध में सूचना प्राप्त होने पर साहू कबाड़ी गुरुनानक वार्ड सिवनी से मौके पर पंचनामा तैयार कर पुस्तकें जब्त की गई थी। जो कि पुस्तकें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंडोल की पाई गई। इसकी जांच दो प्राचार्यों द्वारा की गई। इसके अनुसार कलेक्टर गोपालचंद्र डाड को डीइओ एसपी लाल के द्वारा नोटशीट प्रस्तुत की गई। जिसमें कलेक्टर ने एफआइआर करने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के तहत बीइओ द्वारा नेमा कबाड़ी बंडोल, साहू कबाड़ी गुरुनानक वार्ड सिवनी एवं मेजिक वाहन क्रमांक एमपी २२ जी ४५५५ के विरुद्ध एफआइआर कर समुचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि कबाड़ में किताब बेचने के मामले में उक्त विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक चंद्रशेखर तिवारी को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है।

आया है मामला, हो रही जांच -
कबाड़ में सरकारी स्कूल की किताबें बेचने का मामला आया है। इस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।
जितेन्द्र गढ़वाल, थाना प्रभारी बंडोल

जेल का निरीक्षण कर देखे इंतजाम

बंदियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की हकीकत जानने शनिवार की शाम एडीजे लखनादौन मोहित दीवान, जेएमएफसी अरविंद तेकाम व अन्य पहुंचे।
उपजेल अधीक्षक अभय वर्मा से एडीजे ने जेल के प्रतिदिन की गतिविधि को जाना और बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानकर उचित समाधान के लिए उपजेल अधीक्षक को निर्देशित किया। इसके उपरांत उन्होंने पाकशाला (रसोई) का निरीक्षण कर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके उपरांत बंदियों के कक्ष व परिसर का निरीक्षण कर सफाई को लेकर संतोष व्यक्त किया। इसी क्रम में उन्होंने नवनिर्मित मुलाकात कक्ष का निरीक्षण किया। अधिवक्ता मुलाकात कक्ष, सौर ऊर्जा कक्ष व बागवानी देखी।