11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभियान से बदलेगी राजनीति की सूरत

अधिवक्ताओं ने ली शपथ, स्वच्छ अभियान को सराहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Santosh Dubey

•

Updated: 18 May 2018, 12:25 PM IST

Changemaker, Advocate, District Advocate, Politics, Magazine, Awareness

अभियान से बदलेगी राजनीति की सूरत

सिवनी. पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान में जिले के अधिवक्तों ने गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में चेंजमेकर से जुडऩे का संकल्प ही नहीं लिया अपितु उन्होंने राजनीतिक शुचिता के लिए बेहद अहम कदम बताया। अधिवक्ताओं ने कहा पत्रिका के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा, यह सोच देश को बदलेगी। राजनीति को बाहर से कोसना आसान है, लेकिन उसमें उतरकर इसकी गंदगी दूर करने के लिए प्रोत्साहित करना काबिले तारीफ है।
वकीलों ने लिया संकल्प
संकल्प लेने वाले में अधिवक्ताओं में जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राजगोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता जकी अनवर खान, चंचल सनोडिया, राजेन्द्र चौधरी अधिवक्ता, अभिषेक जैन, अनिरूद्ध जायसवाल, निर्मल यादव, योगेश ब्यौहार, आशीष पाटिल, राजेन्द्र सिसोदिया, अदीप आर्य, शशिशंकर विश्वकर्मा, अरविंद ब्रम्ह भट्ट, योगेन्द्र सिंह ठाकुर आदि अधिवक्ताओं ने शपथ ली। अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ राजनीति के लिए सक्रिय रहने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए अच्छे लोगों को आगे आना होगा। पत्रिका के आव्हान पर अधिवक्तागण समाज व राजनीति के सुधार के लिए इस महाभियान में शामिल हुए।
एक वार्ड पार्षद का चुनाव भी जहां काफी महंगा हो गया है। वहीं नेताओं की खरीद फरोख्त, दलबदल की राजनीति देखने को मिल रही है इससे सभी का अहित है। इसमें लगाम लगना जरूरी है।
राज गोस्वामी, सचिव
जिला अधिवक्ता संघ, सिवनी।
स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका का चेंजमेकर महा अभियान काफी सराहनीय है। निश्चित रूप से इसका परिणाम समाज व देश हित में होगा।
जकी अनवर खान, वरिष्ठ अधिवक्ता
यह अभियान राजनीति में फैली गंदगी को साफ करेगा। हम सब आगे आएंगे तभी दूसरे लोग प्रेरित होंगे। यह मुहिम निरंतर चलते रहना चाहिए।
निर्मल यादव, अधिवक्ता
मुहिम से लोगों में जागरुकता आएगी। आमजनता तक यह संदेश जाने से राजनीति में भी बदलाव आएगा। स्वच्छ राजनीति के लिए
अरविंद ब्रम्ह भट्ट
युवा वर्तमान राजनैतिक वातावरण से खुश नहीं है। राजनैतिक शुचिता के लिए पढ़े लिखे युवाओं का अब राजनीति में आना होगा। इसके लिए पत्रिका का चेंजमेकर अभियान सराहनीय है।
राजेन्द्र चौधरी
स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रिय होकर अन्य को भी प्रेरित करूंगा। आज राजनीति में स्वच्छता की जरूरत है। इसके लिए आम लोगों को राजनीति में सक्रिय होना चाहिए।
अभिषेक जैन
कोई भी नेता राजनीति के मैदान में उतरे तो समाजसेवा का भाव होना चाहिए। पैसा और पॉवर के बल पर चुनाव जीतना आसान है, लेकिन बाद में ऐसे लोग जनता की सेवा नहीं कर पाते।
अनिरूद्ध जायसवाल
राजनीति में शिक्षा होना बहुत जरूरी है। इसके बिना राजनीति में नहीं आने देना चाहिएष न ही टिकट देना चाहिए। साथ महिलाओं की भागीदारी बढऩा चाहिए।
चंचल सनोडिया
पत्रिका का यह अभियान बहुत सराहनीय है। साफ छवि के लोग राजनीति में आने के पर भ्रष्टाचार जैसी गंदगी दूर हो सकेगी। इस मुहिम को निरंतर चलते रहना चाहिए।
योगेश ब्यौहार
शिक्षित व्यक्ति ही विजन लेकर काम करता है। इससे देश की त्वीर बदलेगी। समय आ गया है ऐसे लोगों को आगे आने के लिए। हम वालेंटियर के रूप में पत्रिका के साथ है।
राजेन्द्र सिसोदिया
अपने फायदे के लिए राजनीति करने वाले भ्रष्ट नेता अपराध में लिप्त होकर जेल जा रहे हैं। ऐसे में स्वच्छ राजनीति के लिए जरूरी है कि समाजसेवा की भावना से निहित व्यक्ति राजनीति में आगे आए।
अदीप आर्य
हमारा समाज आज भी पुरुषवादी सोच का है। समाज में अब भी पुरानी सोच रखने वाले लोग मौजूद हैं। हर वर्ग के लोगों के लिए जो समान विचारधारा का सोच रखे उसे राजनीति आना चाहिए और लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए।
शशि शंकर विश्वकर्मा
राजनीति में जितने अच्छे लोग आएंगे देश हित के लिए अच्छी नीति निर्धारण कर देश को आगे बढ़ाएंगे। ऐसे अच्छे लोगों के लिए पत्रिका चेंजमेकर अभियान एक सराहनीय कदम है।
योगेश ठाकुर