10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे का शिकार हुई बारातियों से भरी बस, पढि़ए पूरी खबर

ड्यूटी से लौट रहे लाइनमैन की मौत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Mahendra Baghel

•

Updated: 8 May 2018, 1:24 PM IST

chhindwara

पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

सिवनी. शहर संभाग के ग्रामीण क्षेत्र आमागढ़ से जनता नगर के बीच ड्यूटी कर घर लौट रहे अरी निवासी अशोक राहंगडाले (५०) की मौत सड़क हादसे में हो गर्ई। मृतक अशोक का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ। उसके घर परिजनों का कुशलक्षेम पूछने बिजली कम्पनी के अधिकारी, कर्मचारी पहुंचे थे।
अरी पुलिस के अनुसार अशोक बिजली कम्पनी में लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह शनिवार की रात ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसी समय अरी के पास सामने से बारातियों को लेकर आ रही बस से उसके मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। साथ ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवार कंडक्टर व मोटरसाइकिल सवार लाइनमैन अशोक घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। कंडक्टर को चिकित्सकों ने नागपुर के लिए रैफर कर दिया है। मृतक अशोक के दो पुत्र व एक पुत्री है। उसकी पुत्री की शादी हो चुकी है। दोनों पुत्र बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। घटना के समय भी दोनों बाहर थे। ग्रामीण व परिजनों की सूचना के बाद दोनों ग्राम आए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार और बाइक की टक्कर, एक मृत
छपारा. थाना क्षेत्र एनएच-7 रोड फोर लाइन में लगभग 11.30 बजे बाइक सवार और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बताया कि छपारा कला फोर लाइन के पास कार में सवार होकर मुंबई से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जा रहे संतोष पांडे ने बाइक सवार मुकेश चंद्रवंशी को टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार 12 वर्ष बेटी सीमा और मुकेश चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मुकेश को गंभीर चोट आने के कारण 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। इलाज के दौरान मुकेश चंद्रवंशी की मौत हो गई। बेटी सीमा का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

चूहामार के सेवन से युवक मृत
सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा चौक निवासी दशरू अग्रवाल (३५) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार रात दशरथ परिजनों से रूपए लेकर घर से गया था। रात भर घर नहीं आया। सोमवार सुबह दशरथ घर पहुंंचा तो उसकी हालत बिगड़ रही थी। जब परिजनों ने वजह पूछी तो उसने चूहामार दवा खा लेने की बात बताई। दशरथ की बिगड़ती हालत देख परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां कुछ देर इलाज के दौरान दशरथ की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

ईंटों की चपेट में आया युवक
सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र केवटी वार्ड गणेश चौक निवासी राजेश गौर (३२) बीती रात घर पहुंचा तो मकान की छत में रखी ईंटे अचानक नीचे गिरी तो वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

सड़क हादसे में दो घायल एक मृत
सिवनी. तीन अलग-अलग जगहों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार घायल एवं एक मृत हो गया।
पहली घटना छपारा थाना अंतर्गत गांव रामगढ़ की है। थाना बंडोल के गांव खामखरेली निवासी रामदास उइके (३०) बाइक में सवार होकर गांव बखारी रवाना हुआ था। गांव रामगढ़ मार्ग से निकल रही बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
दूसरी घटना छपारा के पास घटित हुई। थाना छपारा के गांव सरेखाटोला निवासी मुंशीराम परते (६०) बाइक में सवार होकर सरेखाटोला लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दोनो का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
तीसरी घटना कुरई थाना क्षेत्र के रैयतवाड़ी निवासी राजा बटटी (३५) को बादलपार के पास रात रविवार की रात टक्कर मार दी। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

तलवार से पत्नी को डरा रहा पति गिरफ्तार
सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के मानेगांव निवासी भागचंद नगपुरे (४२) बीती रात धारदार तलवार दिखाकर घर में उपद्रव मचाते हुए पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे डरा धमका रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर चीता स्क्वॉड में कार्यरत आरक्षक अभिषेक डहेरिया और होमगार्ड सैनिक परते मौके पर पहुंचे और घर में उपद्रव मचा रहे भागचंद को गिरफ्तार किया, जहां पुलिस ने भागचंद से तलवार जब्त कर 25 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की है।