5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस बस में होना था सवार, उसी ने मुसाफिर को रौंद दिया

बस की चपेट में आए ग्रामीण की मृत्यु
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 17 Apr 2018, 3:01 PM IST

The bus which was to be used to ride was the same.

सिवनी. एनएच 7 मार्ग पर लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के बघराज के पास सडक़ किनारे खड़े ग्रामीण को कुरई से सिवनी की ओर आ रही बस ने चपेट में ले लिया। घटना में ग्रामीण की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना सोमवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है।
घटना लखनवाड़ा थाना अंतर्गत बघराज गांव के चौराहे की है।
इस हादसे में थाना धनौरा के गांव पल्ला निवासी छिद्दी लाल (55) की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि छिद्दीलाल बघराज निवासी रिश्तेदार के घर मेहमानी में आया था। सोमवार सुबह गांव लौटने के लिए सिवनी की ओर जाने वाली बस का इंतजार में गांव बघराज स्थित चौराहे पर सडक़ किनारे खड़ा था। इसी दौरान सिवनी की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी 22 जी 0965 को देख चौराहे में खड़े ग्रामीणों ने हाथ दिया तो तेज रफ्तार बस के चालक ने सडक़ किनारे किया, इसी दौरान सडक़ किनारे खड़ा व्यक्ति बस के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना लगते ही लखनवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बस जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
डम्पर की चपेट में आइ बाइक, एक मृत, दो घायल
सिवनी. बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम खामी में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार डम्पर और बाइक की भिडंत हो गइ। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं।
बरघाट पुलिस ने बताया कि घीसी निवासी अंतराम उइके (६०) अपने रिश्तेदार के घर मलारा आए थे। यहां से सुबह साढ़े आठ बजे बाइक पर गोविंद मर्सकोले एवं विनय धुर्वे के साथ अपने गांव घीसी लौट रहे थे। इसी दौरान खामी गांव के पास सामने से आते डम्पर क्रमांक एमपी २२ जी ३५१० ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अंतराम की मृत्यु हो गई, जबकि दोनों अन्य बाइक सवार गोविंद एवं विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें १०८ द्वारा बरघाट अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सिवनी रेफर किया गया है।
बरघाट पुलिस का कहना है कि डम्पर खाली था, इसे हिरासत में ले लिया गया है। चालक के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया है।
सूने मकान में ५० हजार की चोरी
खैरा पलारी. क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूंडा सिवनी के अंतर्गत ग्राम शिवपुरी चौराहा में शनिवार की रात शिवकुमारी ठाकुर के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी का कहना है कि चोरों ने उनके मकान से करीब 50 हजार की जेवर एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया है।
प्रार्थी ने बताया कि उनके मकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर चोरों ने एक जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी सोने के कंगन एवं गेहूं की टंकी में रखे करीब 25 हजार रुपए समेट ले गए हैं।
शिव कुमारी ठाकुर ने बताया कि उनका परिवार शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के यहां अपने बेटे शुभम ठाकुर के साथ नैनपुर के पास समनापुर गए थे घर पर कोई नहीं था। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। पलारी चौकी में सूचना दी है। पुलिस इस वारदात की जांच कर रही है। एएसआई एसके भलावी ने बताया कि अज्ञात चोरों पर मामला कायम कर जांच की जा रही है।
सात साल से फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
सिवनी. कोतवाली पुलिस द्वारा पिछले सात सालों से फरार स्थायी वारंटी को धनौरा थाना अंतर्गत सुनवारा गांव से सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। राजेश जादव (32) के विरुद्ध कोतवाली मेें सात वर्ष पूर्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस पकड़ से फरार चल रहा था। आरोपी के फरार होने पर उसके विरूद्ध जारी किए गए स्थायी गिरफ्तारी वारंट मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप वाल्मिकी के निर्देशन मे एसआई जेएन गेडाम, आरक्षक चंचलेश और सैनिक वकील खान ने सूचना पर सोमवार सुबह सुनवारा स्थित आरोपी के निवास पर दबिश दी तो गिरफ्त में आ गया। इसे कोतवाली लाया गया जहां कार्रवाई पूरी कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया।