26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे नवोदय के विद्यार्थी

अलग-अलग खेलों के लिए चयनित हुए छात्र-छात्राएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 21 Sep 2016, 9:24 PM IST

sports player

sports player


सिवनी.
जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा के छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वर्गों में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में अंकित झारिया का चयन बैडमिंटन के लिए है, जो मुजफ्फर नगर बिहार खेलने जाएंगे। इसी तरह राजेन्द्र सल्लाम वॉलीवाल में पटियाला पंजाब खेलने जाएंगे।

इसी क्रम में छात्रा प्रशंसा उइके 5 किमी पैदल चाल में मप्र के अमरकंटक में अपना प्रदर्शन करेंगी, निखिल जूड़ो में शिवसागर आसाम, दामन शर्मा नेशनल सेमीनार पावटा जयपुर के लिए चयन हुआ है। ये छात्र-छात्राएं सिवनी जिले का नाम रोशन करते हुए अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य एमएन राव व उपप्राचार्य एके सिंह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुये राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।