29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल का संकट दूर करने आज से ही करनी होगी शुरूआत

हरित प्रदेश अभियान में नागरिक, शिक्षक, दिव्यांग विद्यार्थी, समाजसेवी पौधारोपण में हुए शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 10 Jul 2018, 2:01 PM IST

seoni

कल का संकट दूर करने आज से ही करनी होगी शुरूआत

सिवनी. सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर प्रयासरत पत्रिका समूह द्वारा मानसून में जनसहभागिता से फलदार-छायादार पौधों का रोपण करने हरित प्रदेश अभियान की शुरूआत की गई है। सिवनी में इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पर्यावरणप्रेमी, पेंशनर्स, नागरिक, शिक्षक, जनसेवक, विभिन्न संगठन के अलावा विद्यार्थियों ने शामिल होकर पौधे लगाकर, सुरक्षा करने का संकल्प लिया। पत्रिका द्वारा पूर्व में जल संरक्षण के लिए अमृतम् जलम् और अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरित प्रदेश जैसे सामाजिक मुद्दों पर चलाए जा रहे अभियान के लिए नागरिकों ने सराहा है।
सेवाभाव से शिक्षकों ने बहाया पसीना -
पत्रिका के आव्हान पर पौधारोपण के लिए छिंदवाड़ा रोड बायपास रोड के पास एकत्रित हुए शिक्षकों ने करीब आधा सैकड़ा छायादार, औषधीय नीम के पौधे लगाए। उत्साह ऐसा कि स्वयं ही गेती, फावड़ा, सब्बल, खुरपी से गड्ढे किए, पौधे लगाए और आसपास से कंटीली झाडिय़ां लाकर पौधों का सुरक्षा घेरा बनाया। पौधारोपण का उत्साह शिक्षकों में ऐसा रहा कि सुबह ९ बजे से दोपहर २ बजे तक समर्पण भाव से जुटे रहे। पसीने से तर-बतर शिक्षकों ने हर रविवार पौधे लगाने के साथ ही सुरक्षा, खाद-पानी की व्यवस्था का उत्साह दिखाया। इन शिक्षकों ने तय किया है कि १४०० पौधों का रोपण विभिन्न स्थानों पर करेंगे। पौधारोपण में शासकीय प्राथमिक शाला जैतपुरकला के प्रधानपाठक प्रभात नारायण श्रीवास, सहायक शिक्षक रमेश कुमार बिसेन, प्राथमिक शाला किशनपुर में पदस्थ सहायक अध्यापक महेश कुमार बघेल, शासकीय प्राथमिक शाला ठरकाखेड़ा में पदस्थ सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार बघेल, शासकीय माध्यमिक शाला भोंगाखेड़ा के प्रभारी प्रधानपाठक एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त संजय तिवारी, जनशिक्षक रामकृष्ण दुबे अतिथि शिक्षक अमित यादव व अन्य की उपस्थिति रही।
दिव्यांग बच्चों ने दिया हरित प्रदेश का संदेश -
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत शहर के गंगा नगर क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों के छात्रावास (सीडब्ल्यूएसएन) परिसर में रविवार को मौजूद ४२ दिव्यांग व यहां की वार्डन, प्रशिक्षक व कर्मचारियों ने छायादार पौधे लगाकर जिला, प्रदेश व देश में हरियाली बढाने का संदेश दिया। यहां निवास व शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों का उत्साह देख मौजूद लोगों ने भी कहा कि जब ये बच्चे आमजनों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण में सहयोगी बन सकते हैं, तब आमजन क्यों नहीं। इनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर छात्रावास की वार्डन के. सनोडिया, विशेष समन्वयक शिक्षक मो. साबिर खान सहित कर्मचारी व दिव्यांग छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
शिक्षा के मंदिर में गुरु-शिष्यों ने लगाए पौधे -
पत्रिका की पहल पर शहर के बीच नेताजी सुभाषचंद्र बोस हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में छायादार पौधे लगाने शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी पहुंचे। पौधारोपण की एक दिवस पूर्व मिली सूचना से उत्साहित विद्यार्थी भी गणवेश में विद्यालय पहुंचे। इस मौके पर उपस्थित प्रभारी प्राचार्य घनश्याम मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष लाखों भारतीय वायु प्रदूषण के कारण विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त व मृत्यु तक पहुंच रहे हैं। उन्होंनें पत्रिका के माध्यम से अपील कर कहा कि जब पेड़ नहीं होंगे तो हम स्वच्छ वातावरण में स्वांस नहीं ले पाएंगे। इस भविष्य के संकट को समाप्त करने का एकमात्र उपाय केवल पौधारोपण ही है। पौधे लगाने के साथ ही पेड़ व पौधों के संरक्षण का संकल्प सभी ने लिया। उन्होंने पत्रिका के हरित मध्यप्रदेश अभियान की शुरुआत कर आमजनों को पौधे लगाने प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और पौधा लगाए तो हरियाली होगी और खुशहाली छाएगी। पौधारोपण में प्रभारी प्राचार्य घनश्याम मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक सुधीर सिंह ठाकुर, विजय शुक्ला, अब्दुल शफी खान, एसएन बघेल, शिखा कार्तिकेय, विजय लक्ष्मी बिसेन, अकीला खान, एनके राय, ख्याती राहंगडाले, ए. भलावी, आरके डहेरिया, पीएस ठाकुर व विद्यार्थियों में विवेक दुबे, मयूर सोनी, दीपक नागवंशी, अमन बघेल, प्रतीक विश्वकर्मा, हरिओम चौहान आदि मौजूद रहे।