25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Accident : पटरी से उतरे कोयले से भरी मालगाड़ी के 4 डिब्बे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

Train Accident : हादसा रेलवे स्टेशन के यार्ड में उस समय हुआ, जब मालगाड़ी कोयला लेकर राजस्थान के लिए रवाना होने जा रही थी। हालांकि, हादसा मैन ट्रेक पर न होने के चलते किसी तरह का यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2024, 10:55 AM IST

Train Accident

train coaches derailed :मध्य प्रदेश के शहडोल में रेलवे का बड़ा हादसा टल गया है। बता दें कि गुरुवार की सुबह शहडोल स्टेशन के यार्ड से रवाना होने के लिए तैयार मालगाड़ी के 4 डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए। गनीमत रही कि ये हादसा मेन लाइन पर नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे का शिकार हुई मालगाड़ी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से कोयला लोड करके राजस्थान के लिए निकली थी। लेकिन, जैसे ही कोयले से भरी मालगाड़ी शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पहुंची तो उसके चार डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए।

यह भी पढ़ें- Public Holiday Declare : 10 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जाने वजह

रेल यातायात पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

बता दें कि, ये दुर्घटना गुरुवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट की बताई जा रही है। जैसे ही रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन की यार्ड लाइन क्रमांक-10 पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हालांकि, इस हादसे के कारण रेल आवागमन पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेनों का आवागमन यथावत जारी है। उधर, पटरी से पलटे हुए डिब्बों को हटाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।