23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big crime- अपनी ही पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला

हत्या के बाद शव छिपाने के बाद पत्नी को बता दिया था लापता

2 min read
Google source verification
Big crime- His own wife, beaten, death

बिग क्राइम अपनी ही पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला
हत्या के बाद शव छिपाने के बाद पत्नी को बता दिया था लापता


शहडोल- जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का ये मामला सरईकांपा गांव का है। लगभग 1 दिन बीतने के बाद पुलिस को हत्या का सुराग मिला। टीआई प्रफुल्ल राय के अनुसार सरईकांपा गांव निवासी ओंकार बैगा और पत्नी लल्ली बाई का आपस में अक्सर विवाद होता था। पति पत्नी २८ फरवरी को रिश्तेदारी में शामिल होने सेमरा गए थे।

जहां पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों वापस सरईकांपा आ गए थे। सरईकांपा से अमलाई दोनों काम से जा रहे थे तभी रास्ते में दोनों का विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान पति ओंकार ने लाठी से पीट- पीटकर पत्नी लल्ली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को हाल ही में दो दिन पहले नाला में लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी ओंकार को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जहां हत्या स्वीकार की है।

नाला में छिपाकर बता दिया था गुमशुदा
टीआई राय के अनुसार आरोपी ओंकार उर्फ ओमप्रकाश बैगा हत्या के बाद नजदीक के नाला में पत्नी लल्ली की लाश छिपा दी थी। इसके बाद ऊपर पत्तों से ढक दिया था। आरोपी ने गुमराह करने के बाद घर से लापता बता दिया था। मामले में पत्नी लल्ली के भाई सूखू बैगा ने पुलिस के समक्ष बहन के गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

-----------------------------------

अवैध परिवहन करते दो वाहन पकड़ाए
शहडोल - ब्यौहारी क्षेत्र के अंतर्गत खनिज विभाग की टीम ने गिट्टी और बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। खनिज निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि ब्यौहारी निवासी संजय सिंह और जीतेन्द्र पयासी के वाहन से अवैध परिवहन हो रहा था। संजय सिंह के हाइवा से गिट्टी और जीतेन्द्र पयासी के टै्रक्टर से बोल्डर का अवैध परिवहन हो रहा था। दोनों वाहन चालकों के पास कोई दस्तावेज न होने के बाद भी अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो रसूख के चलते कई अधिकारियों का फोन घनघनाने लगा था। खनिज विभाग ने ब्यौहारी थाना में वाहनों को खड़े कराया है।