
शहडोल- मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कभी धूप निकल आती है, तो उसके दो दिन बाद फिर से बादल छा जाते हैं। मौसम है कि मानता ही नहीं, लगातार करवटें बदलता रहता है। आज सुबह से ही एक बार फिर से मौसम खराब है। बारिश होने की संभावना है। और इस बेमौसम बरसात के बादलों ने किसानों को चिंता में डाल रखा है।
शहडोल का मौसम
जिला शहडोल की बात की जाए तो यहां मौसम सुबह से ही बहुत खराब है, सुबह से आकाश में बादल छाए हुए हैं, बीच-बीच में हल्की-हल्की बूंदा बांदी भी हो जा रही है। जिस तरह से काले बादल आकाश में छाए हुए हैं उसे देखकर बारिश होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से मौसम का हाल कुछ ऐसा ही चल रहा। कभी धूप खिल जाती है तो कभी अचानक मौसम करवट ले लेता है। और बारिश की संभावना बन जाती है। अभी 2-3 दिन पहले ही मौसम साफ हुआ था। और अब एक बार फिर से मौसम खराब हो चुका है।
अनुपपुर का मौसम
शहडोल का जैसा हाल है कुछ वैसा ही हाल अनुपपुर जिले का भी है। यहां तो और ज्यादा बादल छाए हुए हैं। यहां भी हल्की-हल्की बूंदा-बांदी बीच-बीच में हो रही है। फिलहाल जिस तरह के बादल हैं और जिस तरह के हालात अभी नजर आ रहे हैं उसे देखते हुए बारिश होने की पूरी संभावना है।
उमरिया का मौसम
यहां का भी कुछ वैसा ही हाल है, सुबह से बादल छाए हुए हैं, बीच-बीच मेें बूंदा-बांदी हो रही है, अगर मौसम का हाल ऐसा ही बना रहा तो शाम तक बारिश भी हो सकती है।
मंडला का मौसम
मंडला जिले में भी बारिश की संभावना बनी हुआ है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो यहां भी बारिश की हो सकती है।
खराब मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता
बदलते मौसम के इस हाल ने किसानों का हाल बेहाल कर रखा है। जिस तरह कभी धूप और कभी बारिश का माहौल बन जा रहा है। उससे फसलों को नुकसान है, कहीं फसल पकने की तैयारी में हैं, तो कहीं अभी गेंहूं की बालियां आई ही हुई हैं। ऐसे में बेमौसम बरसात के इस माहौल ने किसानों को चिंतित कर रखा है। अगर बारिश हुई और या फिर ओल गिर गए, तो किसानों के फसल पर इसका खासा असर पड़ेगा।
Published on:
15 Mar 2018 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
