
बड़ी खबर- वो प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी हुआ तलवार से वार, मौके पर मौत
दिन दहाड़े भरे बाजार में वारदात
अनुपपुर- जिला मुख्यालय अनुपपुर से कुछ ही किलोमीटर पर है कोतमा, जहां आज दिन दहाड़े भरे बाजार में बड़ी वारदात हो गई। वारदात होते ही इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल कोतमा में एक छात्रा को तलवार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।
छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती थी, प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए स्कूल गई हुई थी, परीक्षा देकर स्कूल से लौट ही रही थी, तभी स्कूल के बाहर घात लगाए बैठे एक युवक ने जिसकी उम्र लगभग 25 से 26 साल बताई जा रही है, तेजी से तलवार लेकर आया, और छात्रा के गर्दन पर वार कर दिया। वार इतनी तेज थी कि मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। युवक मौैके से ही फरार हो गया। तलवार वहीं शव से 10 फिट की दूरी पर ही पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुटी हुई है।
इस पूरे मामले में पुलिस एकरफा प्यार की आशंका जता रही है। मृतिका छात्रा का नाम पूजा पनिका है, लड़की 17 साल की थी, जो शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोतमा की 11वीं की छात्रा है। और आज प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए स्कूल आई हुई थी। जहां वापसी के दौरान ये पूरी वारदात हुई । वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
------------------------------------------------------------
केरोसीन उड़ेलकर घर में लगाई आग दंपति झुलसे
शहडोल- मच्छर और कीड़ों को मारने के लिए घर में केरोसीन छिड़ककर आग लगाना एक महिला को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पूरे घर में आग भड़क गई। घटना बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है। टीआई प्रफुल्ल राय ने बताया कि बुढ़ार कॉलेज कॉलोनी निवासी अर्चना गौतम घर में कीड़ों को मारने के लिए केरोसीन छिड़ककर आग लगा रही थी तभी पूरे घर में आग भड़क गई। देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई और महिला अर्चना चपेट में आ गई। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पति मनोज बीच बचाव करने का प्रयास किया। इस दौरान पति मनोज भी आग से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि दोनों को आग से घिरा देख बचाव के लिए पहुंचा बेटा मयंक भी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एंबुलेंस पहुंचकर अचेत अवस्था में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Published on:
22 Feb 2018 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
