शहडोल- भाजपा नेता की कार जब यातायात पुलिस ने पकड़ ली, तो फिर उसके बाद जो हड़कंप मचा वो देखते ही बन रहा था, भाजपा नेता की गाड़ी को जैसे ही पुलिस ने पकड़ा, तो वो मंत्री की धौैंस दिखाने लगे। और फिर एक के बाद एक फोन शुरू हो गए, लेकिन उस दौरान जो कुछ भी हुआ वो देखते ही बन रहा था। भाजपा नेता अपना पॉवर दिखाने से नहीं चूक रहे थे, और पुलिस अपना काम करने से पीछे नहीं हट रही थी, और फिर आखिर में पुलिस ने भाजपा नेता की कार का चालान काट ही दिया।