
अनूपपुर- जीएसटी उपरांत भाजपा सरकार की १ फरवरी को पेश हुई आम बजट मध्यम परिवारों के लिए कुछ विशेष बजट के रूप में सामने नहीं आ सकी। महंगाई से बचने नए बजट पर टिकी आशाओं में शुरूआती रूझानों में ही इस बजट में नया कुछ नहीं और पुराने को ही बेहतर बनाने की सम्भावनाओं में मध्यम व गरीब परिवारों के लिए कुछ नया नहीं आया। वहीं महिलाओं के किचन की महंगाई फिलहाल बरकरार रहने की आशा जताई गई है। वहीं सुबह ११ बजे संसद में पेश बजट में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी कोई खास राहत भरी खबर नहीं रही। लेकिन बजट में रेल डिब्बों और संसाधनों के आधुनिकरण पर सरकार ने बातें दोहराई है।
लेकिन इन सबसे हटकर सरकार की बजट इस वर्ष किसान और गरीब परिवारों के लिए फायदेमंद साबित हुआ, जिसमें किसानों के लोन सहित कृषि को दो गुना लाभ बनाने सहित उनकी जरूरतों को सस्ती मुहैया कराने का वादा किया गया। जबकि गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य, खाद्यान्न और रोजगार पर अधिक फोकस किया गया है। बाजार की मानें तो शुरू से ही व्यापारी, किसान, और आम नागरिक इस बात से पूर्वाग्रस्त थे कि इस बजट में इस बार कुछ नया पेश नहीं किया जाएगा। यहां तक यात्रियों के परिवहन में रेलवे की सुविधाओं, टिकट रिजर्वेशन और कैंसिलेंशन में बनाई गई नीतियोंं में भी कुछ फेरबदल नहीं किया जाएगा। लोगों का कहना है कि जीएसटी के कारण अधिकांश सामानों के भाव जीएसटी दायरे में ही परिवर्तित हो गई है। जिसके कारण अन्य वर्षो की भांति अलग अलग वर्ग के सामानों में कम या ज्यादा का मसला ही नहीं रहा।
बजट पर लोगों ने कहा...
- अनुपपुर के निवासी शंकर चौधरी ने कहा पिछले वर्ष की भांति ही मध्यम वर्गीय परिवार के लिए सरकार की बजट पेश हुई है। इसमें महंगाई को कम करने जैसी कोई भी नीति सामने नहीं रखी गई है। सिर्फ किसानों के लाभ को दोगुना करने की बात कही गई है।
- सुदीप सोनी कहते हैं रेल बजट में यात्री सुविधाओं के लिए कुछ नया नहीं हुआ। रेल के डिब्बे और संसाधनों को आधुनिकरण करने की बात कही गई है। रेल किराया नहीं बढ़ाया गया, जबकि रिजर्वेशन और
कैसिलेंशन पर जेब अधिक ढीली हो रही है।
- विनोद कुमार शर्मा कहते हैं इसवर्ष के आम बजट और रेल बजट में कुछ भी नयापन नहीं है। किसानों की कृषि और आय दोगुनी करने की बात हर बार सरकार प्रस्तुत करती, लेकिन किसानों को उनका सही लाभ नहीं मिल पाता। जबकि गरीब परिवारों के लिए सरकार पुरानी ही योजनाओं में लुभाने का वादा किया है।
Published on:
02 Feb 2018 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
