30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे का आदी था मामा, रखी थी अवैध पिस्टल, चली गई भांजे का जान

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 20 Feb 2018, 12:46 PM IST

Crime- Mama addicts drink, pistol was illegal, Nephew's death

नशे का आदी था मामा, रखी थी अवैध पिस्टल, चली गई भांजे का जान

शहडोल- जिला मुख्यालय शहडोल से करीब 15 किलोमीटर दूर सिंहपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना हो गई। घटना सिंहपुर थाने की है, इस घटना में एक मासूम को अपने जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल
सिंहुपर गांव के रामजी शर्मा जो कि नशे की आदती थे। घर में अपनी पिस्टल के साथ कुछ कर रहे थे। तभी धोखे से गोली चल गई, और बाजू में खेल रहे उनके मासूम भांजे के सिर पर लग गई। 4 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। गोली लगने के बाद मासूम को तुरंत अमृता हास्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन जबलपुर ले जाते वक्त ही मासूम की जान बीच रास्ते में ही चली गई। मामा रामजी शर्मा अभी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
------------------------------------

पटवारियों को निलंबित करने के निर्देश
शहडोल - कलेक्टर नरेश पाल ने राजस्व कार्यों के प्रकरणों के समीक्षा के दौरान तीन हल्के के पटवारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान बताया गया है कि तीन हल्के में गिरदावरी नही हो पाई जिसके चलते रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नही हुई। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कलेक्टर नरेश पाल द्वारा जिले के साखी, नगपुरा, खोहरा, पटवारी हल्कों के पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये।
-----------------------------------
28 फरवरी को पेंशनर्स देंगे धरना
शहडोल - पेंशनर्स एसोसिएशन शहडोल के सचिव पीसी गुप्ता ने बताया कि जिले के की समस्त तहसीलों में पेंशनर्स सदस्य 28 फरवरी को निर्धारित दिनांक में धरना प्रदर्शन करेंगे। सातवें वेतनमान की आस लगाए पेंशनरों को तथा कथित संगठन भ्रमित कर रहे हैं। जिसमें कहा गया है कि सातवें वेतनमान को बजट में शामिल किया जा रहा है। यह हमारे आंदोलन को भ्रमित करने का षडय़ंत्र है। जब तक प्रांतीय निकाय से कोई सूचना नहीं आती तब तक आंदोलन की तैयारी रहेगी।
---------------------------------
कला साधक संगम 24 फरवरी को
शहडोल - रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वाधान में २४ फरवरी को सायं 6 बजे से स्थानीय मानस भवन नगर पालिका परिषद शहडोल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रमिला सिंह विधायक जयसिंहनगर मुख्य अतिथि रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष, आर के अरूसिया पुलिस उप महानिरीक्षक, नरेश पाल कलेक्टर शहडोल, धनराज गुप्ता विभाग प्रमुख के साथ अन्य लोग मौजूद रहेंगे।