14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां तैयार हो रहे हैं फुटबॉल के असली चैंपियन

समर कैंप में सीख रहे फुटबॉल की बारीकियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 28 May 2018, 5:23 PM IST

Here are the real champions of football

यहां तैयार हो रहे हैं फुटबॉल के असली चैंपियन

शहडोल- गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, और इन छुट्टियों का इस्तेमाल ज्यादातर बच्चे समरकैंप में खेल की बारीकियों को सीखने में कर रहे हैं। जगह -जगह समरकैंप का आयोजन हो रहा है। भले ही देश में क्रिकेट का बोलबाला है, जगह-जगह गली मोहल्ले में लोग आपको क्रिकेट खेलते मिल जाएंगे, लेकिन एक जगह ऐसा भी है, जहां आपको फुटबॉल प्रेमी मिलेंगे, और जब इन फुटबॉल के युवा खिलाडिय़ों के बारे में आप जानेंगे तो आप भी कह उठेंगे कि वाह क्या बात है। क्रिकेट के इस क्रेजी देश में फुटबॉल के प्रेमी खिलाडिय़ों की भी कमी नहीं है।

समर कैंप में सीख रहे हैं बारीकियां

शहडोल संभागीय मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूर है गांव पड़मनिया कला, जहां खेल एवं युवा कल्याण विभाग शहडोल के तत्वधान एवं प्रगति युवा विकास समिति के सहयोग से समरकैंप का आयोजन हो रहा है, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 11 मई से 15 जून तक आयोजित होना है, इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में दो पालियों में फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें प्रात: कालीन पहला सेशन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक, और दूसरा सेशन शाम 5 बजे से 7 बजे तक खेल मैदान पड़मनियां में हो रहा है।

शिविर में ये है खास

इस समरकैंप में खास बात यह है कि इस शिविर में सभी प्रतिभागी बैगा जनजाति के हैं इन खिलाडयि़ों में फुटबॉल सीखने का जज्बा है जिसमें सभी प्रतिभागी नियमित अभ्यास करते हैं इस प्रशिक्षण शिविर में
फुटबॉल प्रेमी एवं समाज सेवी सबदर बोहरा खिलाडिय़ों को समय-समय पर टिप्स देते हैं जिससे छोटी-छोटी बारीकियों से भी अवगत कराया जाता है यह बारीकियां जानने के लिए खिलाडिय़ों में उत्साह का माहौल बना रहता है, दिनों दिन इस शिविर में अभ्यास करने वाले खिलाडिय़ों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ये भी है खास

यहां समरकैंप में खेल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, जिससे इन खिलाडिय़ों में खेल के साथ-साथ पर्यावरण को लेकर भी जागरूकता बनी रहे। शिविर में अध्यक्ष प्रगति युवा विकास समिति अनिल साहू, सहयोगी के रूप में रामकिशोर बैगा और प्रकाश बैगा शामिल हैं।