2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा के माहौल में कैसे रहें तनावमुक्त, जानिए डॉक्टर के एक्सर्ट टिप्स

पूरी नींद और सामान्य डाइट बेहद जरूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 12 Feb 2018, 12:28 PM IST

How to stay in an exam environment,stress free Know Doctor's Wrap Tips

परीक्षा के माहौल में कैसे रहें तनावमुक्त, जानिए डॉक्टर के एक्सर्ट टिप्स

शहडोल- फरवरी का महीना शुरू है, स्कूलों के परीक्षाओं की तारीख भी नजदीक आ रही है, खासकर बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही तनाव होना स्वभाविक है लेकिन डॉक्टर्स की कुछ बातों को ध्यान में रखकर बेहतर तरीके से स्मार्ट तैयारी की जा सकती है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र- छात्राओं के लिए डॉक्टर्स ने टिप्स बताएं हैं। इससे जहां एक ओर तनाव दूर कर सकते हैं और दूसरी ओर बेहतर परिणाम भी ला सकते हैं। शहर के डॉ धमेन्द्र द्विवेदी के अनुसार स्मार्ट पढ़ाई के लिए तनावमुक्त होना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए छात्र छात्राओं को पर्याप्त नींद सहायक हो सकती है।

इसके अलावा पढ़ाई के लिए टाइम टेबिल बेहद जरूरी है। छात्र छात्राओं को तय करना होगा कि किस वक्त कौन से विषय पर फोकस करना है। छात्र छात्राओं को हर घंटे ब्रेक बेहद जरूरी है। पहले कठिन विषयों का अध्ययन कर लें उसके बाद आसान चीजों को पढ़ें। धीरे-धीरे पढ़ाई के घंटों को बढ़ाएं लेकिन ब्रेक जरूर लें।

तनावमुक्त व स्मार्ट पढ़ाई की टिप्स
- छात्र - छात्राओं को कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद लेना जरूरी है। रात के वक्त ११ बजे तक सो जाएं और जल्दी सुबह उठकर पढ़ाई करें। कम नींद लेने से भूलने की संभावना बनी रहेगी और तनाव रहेगा।
- भोजन हल्का और सामान्य लें। रात के वक्त ज्यादा खाने से परहेज करें। सलाद, फल, जूस और दूध जरूर लें।
- टीवी और स्मार्टफोन से दूर रहने की कोशिश करें। यह मस्तिष्क में बोझ बढ़ाता है और समय भी बर्बाद करेगा।
- अपने शब्दों में पढ़ाई करने की कोशिश करें। स्कूल कॉलेजों में पढ़ाया गया एक बार जरूर रीवाइस कर लें।
- तनाव से भूलने की समस्या आती है। परीक्षा के नजदीक आते ही तनाव से दूर रहकर तैयारी करें, इससे बेहतर परिणाम आएगा।