
शहडोल- भारत बंद को लेकर जगह-जगह अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। शहडोल संभाग की बात करें तो यहां भी अलग-अलग जिलों में अलग-अलग असर है। कहीं भारत बंद का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है, तो कहीं एकदम सामान्य है।
भारत बंद का शहडोल में असर
भारत बंद को लेकर शहडोल में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। मार्केट में कुछ दुकानें खुली हुई हैं, तो वहीं कुछ दुकानें बंद हैं। हलांकि पुलिस पूरे शहर में किलेबंदी करके रखी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। जिससे कोई अनहोनी ना हो, सुरक्षा व्यवस्था ना बिगड़े।
अनुपपुर में बंद का असर
अनुपपुर में बंद का असर देखने को मिल रहा है। जिला अनुपपुर मुख्यायल के मेन बाजार में बंद का असर देखने को मिल रहा है। लगभग 80 फीसदी दुकानें बंद हैं, सिर्फ मेडिकल, भोजनालय और फ्रूट की दुकानें खुली हुई हैं। यहां भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। हर चौक-चौराहे में पुलिस मौजूद है।
उमरिया में बंद का असर
उमरिया में भी बंद का कुछ खास असर नहीं है, यहां ज्यादातर दुकानें खुली हुई हैं। हलांकि यहां भी धारा 144 लगा हुआ है। और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। एक तरह से देखा जाए तो प्रशासन पूरी तरह से चौकन्नी है, जिससे कोई दिक्कत ना हो जाए।
डिंडोरी में बंद का असर
डिंडोरी में आज संभावित बंद के चलते सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। बंद को लेकर किसी तरह के आव्हान नहीं होने की वजह से फिलहाल व्यापारियों में असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है। यहां भी पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद है, हर चौक चौराहे में पुलिस की पैनी नजर है। इस बार प्रशासन कोई ढिलाई नहीं बरत रही है।
मंडला में बंद का असर
मंडला में भी बंद का असर कुछ खास नहीं है, बाजार में दुकानें खुली हुई हैं , और माहौल शांत बना हुआ है। हलांकि पुलिस वहां भी चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने पहले से ही इसकी तैयारी कर रखी थी। अधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं, और सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुरी तरह से चौकन्ने हैं।
Published on:
10 Apr 2018, 12:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.