2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री ने यहां की हैं कई बड़ी घोषणाएं

200 रुपए में महीने भर के लिए बिजली

2 min read
Google source verification
Major announcements of the Chief Minister Shivraj singh chouhan

शहडोल- राज्य स्तरीय बैगा सम्मेलन आज शहडोल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी स्थित लालपुर गांव में हुआ। जहां प्रदेश भर के बैगा समुदाय के लोग इकट्ठे हुए, सम्मेलन में भारी तादाद में लोग पहुंचे हुए थे। प्रदेश के अलग-अलग जगह से लोगों को लाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस राज्यस्तरीय बैगा सम्मेलन में शामिल हुए। जहां बैगा समुदाय के लिए कई घोषणाएं की गईं।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यस्तरीय बैगा सम्मेलन में शामिल हुए जहां कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं किए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा सभी बैगा महिलाओं को 1 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे।

खुलेंगे कॉलेज और स्कूल
अपनी घोषणाओं में मुख्यमंत्री ने आदिवासी बहुल शहडोल और मंडला जिले में कंम्प्यूटर कॉलेज खोलने की भी घोषणा की, जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विकास खंड में एकलव्य स्कूल भी खोले जाएंगे।

मजदूरों का होगा रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणाओं के पिटारे को यहीं बंद नहीं किया। बल्कि आगे भी घोषणाओं को जारी रखा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में ये भी ऐलान किया कि 1 अप्रैल से मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसमें मजदूरों का फ्री में इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि अगर 60 साल के भीतर मौत होती है तो 2 लाख रुपए मृतक परिवार के खाते में डाल दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर सड़क दुर्घटना में मौत होती है तो 4 लाख रुपए परविार वालों के खाते में डाल दिए जाएंगे।

अब 200 रुपए में बिजली
मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणाओं को आगे जारी रखते हुए मंच से ऐलान किया कि अब बैगा समुदाय के लोगों को मात्र दो सौ रुपए में माह भर के लिए बिजली दी जाएगी। जो बैगा समुदाय के लिए सबसे बड़ी घोषणा है। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणाएं कीं।

Story Loader