5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगजनी: एक घण्टा तक अटकी रही व्यापारियों की सांस

शार्टसर्किट से इलेक्ट्रानिक्स दुकान में भड़की भीषण आग

2 min read
Google source verification

image

Shubham Baghel

Jan 13, 2017

fire news

fire news

शहडोल शहर के नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान में भीषण आग भड़क गई। प्राथमिक दृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आगजनी की घटना बताई जा रही है। घटना शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि अलीम अख्तर की शहर के नगरपालिका के समीप इलेक्ट्रानिक दुकान थी। शुक्रवार की दोपहर सभी दुकान के भीतर काम कर रहे थे, तभी अचानक शार्ट सर्किट से दुकान में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग से विकराल रूप ले लिया। लगभग आधा घण्टा के भीतर पूरी इलेक्ट्रानिक दुकान आग की चपेट में आ गई। धीरे- धीरे आग की लपटें बगल में स्थित एटीएम और अन्य दुकानों तक भी पहुंच रही थी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। लगभग दो घण्टे की मशक्कत के बाद चार फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना में दुकान के भीतर रखे कीमती सामान जलकर खाक हो गए। इसमें कम्प्यूटर सहित मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान शामिल हैं। दलकल विभाग द्वारा अनुमानित क्षति लाखों में आंकी गई है। मौके पर नपा सीएम शैलेन्द्र सिंह, डीएसपी हेमंत शर्मा, टीआई कमलेन्द्र सिंह, यातायात प्रभारी ने मार्ग को बंद कराते हुए आसपास की दुकानों को तत्काल खाली कराया।

एटीएम और अन्य दुकानों तक आग
दुकान में आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि धीरे- धीरे एटीएम और अन्य दुकानों तक भी पहुंच गई थी। आग एटीएम की दिवार और अन्य दुकानों की दिवार को चपेट में ले लिया था। मौके पर दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद एटीएम और दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाई। हालांकि आगजनी की घटना से एटीएम और अन्य दुकानों में ज्यादा क्षति नहीं हुई है।

हो सकता था भीषण हादसा
दमकल विभाग प्रभारी राजकुमार विश्वकर्मा के अनुसार दुकान के नजदीक ही गैस एजेंसी संचालित है। मौके पर तत्काल दमकलकर्मी नहीं पहुंचते और रात के वक्त की घटना होती तो आग धीरे- धीरे गैस एजेंसी तक भी पहुंच सकती थी। जिससे काफी बड़ा भीषण हादसा हो सकता था। दमकल विभाग के प्रभारी राजकुमार विश्वकर्मा, मोहम्मद इजराइल, रोशन यादव, शहरौज अहमद, मुनैस शर्मा, जफर खान, अनिल यादव, अमजद खान, मनोज, रामप्रकाश पाठक, सुशील ने दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें

image