21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा यात्रा: सरकार से ज्यादा जनता की भूमिका 

करंजिया क्षेत्र में निकाली गई यात्रा, मेढ़ाखार में हुआ जनसंवाद 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shubham Baghel

Dec 13, 2016

narmada yaatra news

narmada yaatra news

डिंडोरी। नमामि देवी नर्मदे सेवायात्रा नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवंर्धन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अभिनव पहल है। यह बात प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने नर्मदा यात्रा करंजिया में शामिल होते हुए कही। नमामि देवी नर्मदे सेवायात्रा 11 दिसम्बर को अमरकंटक से प्रारंभ हुई है और इसका समापन 11 मई को अमरकंटक में होगा। 144 दिन की नमामि देवी नर्मदे सेवायात्रा में नर्मदा नदी के जल प्रवाह को बढ़ाने के लिए कई जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हंै। मंत्री बिसेन ने कहा कि नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवंर्धन के लिए नर्मदा नदी के दोनों तटों में एक किमी के दायरे में पौधारोपण किया जाएगा। वनविभाग की भूमि में वनविभाग एवं राजस्व विभाग की भूमि, राजस्व विभाग वृक्षारोपण करेगा। नर्मदा नदी के दोनों तटों के किनारे खेती करने वाले किसानों को अपनी भूमि पर पौधारोपण करने को कहा। किसान फ लदार वृक्ष लगाएं, इससे किसानों को आमदनी भी होगी। किसानों को 20 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि किसानों को लगातार 3 वर्ष तक दी जाएगी।

मंत्री-विधायक ने भी किया संबोधित
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा कि वनों के विनाश एवं नर्मदा नदी में दूषित जल प्रवाहित करने से नर्मदा नदी का जलप्रवाह कम हो रहा है। नर्मदा नदी के जल प्रवाह को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण एवं नर्मदा नदी में दूषित जल को मिलने से रोकना जरूरी है। विधायक ओमकार मरकाम ने लोगों को बोतल के पानी के स्थान पर नर्मदा नदी का पवित्र जल पीने को कहा।

ये भी पढ़ें

image