11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब क्रिकेट में दिखेगा इनके ऑलराउंडर खेल का दम

इंडिया ए टीम में हुईं सेलेक्ट

2 min read
Google source verification
Now will be seen in the all-rounder game

Now will be seen in the all-rounder game

शहडोल- शहडोल की पूजा वस्त्रकार का सेलेक्शन इंडिया ए टीम में हो गया है। इंडिया ए टीम में पूजा का सेलेक्शन टी-20 टीम के लिए हुआ है। जहां पूजा बॉलिंग ऑलराउंडर की हैसियत से टीम में खेलेंगी। पूजा पिछले कुछ साल से लगातार बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। जिसका फल उन्हें अब मिला है। इंडियन विमेंस ए टीम को दिसंबर महीने में बांग्लादेश ए विमेंस टीम के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी हैं । ये सभी मुकाबले भारतीय सरजमीं पर ही होंगे। इस सीरीज में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज में शहडोल की पूजा वस्त्रकार भी अपने दमदार खेल का नजारा पेश करेंगी।

पूजा वस्त्रकार बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। जो गेंदबाजी तो करती ही हैं। इसके अलावा मौका मिलने पर बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाती हैं। वैसे भी टी-20 क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाडिय़ों की खासी डिमांड होती है। पूजा से भी उम्मीद है की इंडिया ए टीम से जो इन्हें मौका मिला है । इसे भुनाने में वो कामयाब रहेंगी। इस सीरीज के लिए वार्मअप मैच की शुरुआत 26 नवंबर से हो चुकी है। 26 और 28 नवंबर को इस सीरीज के 2 वार्मअप मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 2 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। पहला वनडे मैच 2 दिसंबर को खेला जाएगा, दूसरा वनडे मैच 5 दिसंबर को खेला जाएगा, तीसरा वनडे मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा।

इसके बाद शुरु होगा टी-20 का रोमांच। पहला टी-20 मैच 12 दिसंबर को खेला जाएगा, दूसरा टी-20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा। तीसरा टी-20 मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। ये तीनों ही टी-20 मैच बेलगाम में खेले जाएंगे। जहां अपने शहर की पूजा वस्त्रकार से भी दमदार खेल की उम्मीद होगी। क्योंकि अगर इंडिया ए टीम में पूजा बेहतर खेल दिखाने में कामयाब होती हैं। तो फिर उन्हें इंडियन टीम में भी मौका मिल सकता है। क्योंकि इंडियन विमेंस टीम के लिए सेलेक्शन का रास्ता इंडिया ए टीम से ही गुजरकर जाता है। उम्मीद है की पूजा वस्त्रकार इंडिया ए टीम से कमाल का खेल दिखाने में कामयाब रहेंगी।