11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महिला सरपंच ने किया है खास काम, इसलिए प्रधानमंत्री ने किया है सम्मानित

जानिए कौन है ये महिला सरपंच?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 28 Apr 2018, 1:48 PM IST

Prime Minister has honored, Mahila sarpanch done special work

शहडोल- अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी मंडला जिले के रामनगर में आए, जहां उन्होंने मंडला के रामनगर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने मंडला जिले के मनेरी में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इंडियन ऑयल के एलपीजी रिफिलिंग प्लांट का शिलान्यास किया, 45 एकड़ में बनने वाले इस प्लांट से मध्यप्रदेश के 15 जिलों जिसमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, कटनी, जबलपुर, पन्ना को लाभ मिलेगा। इसके अलावा भी उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान कई काम किए, कई लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में पुरस्कृत भी किया।


इन्हें किया गया पुरस्कृत
रामनगर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर की उत्कृष्ट पंचायतों को पुरस्कृत किया, राष्ट्रीय ई पंचायत में सिक्किम को प्रथम, ओडिशा को द्वितीय और महाराष्ट्र को तृतीय पुरस्कार मिला, इसके अलावा शहडोल और मंडला के सरपंचों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शहडोल की सरपंच को भी पुरस्कार दिया गया।


पीएम ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने शहडोल जिले के बुढ़ार विकास खंड की ग्राम पंचायत कटकोना की आदिवासी महिला सरपंच चिल्ली बाई को सम्मानित किया गया, मंडला के रामनगर में आयोजित पंचायत पदाधिकारियों के सम्मेलन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। ये सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सघन मिशन इंद्रधनुश अभियान के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए दिया।

शहडोल जिले के कटकोना ग्राम पंचायत की महिला सरपंच चिल्ली बाई ने स्वास्थ्य के महत्व को समझा तथा गांव के लोगों को विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।


हर राज्य में बनेगा जनजातीय म्यूजियम
इसके अलावा भी मंडला जिले के रामनगर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भी कई सारी बातें की, जहां उन्होंने हर राज्य में जनजातीय म्यूजियम बनाने की घोषणा भी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में घोषणा की कि हर राज्य में जनजातीय संग्रहालय बनेगा।

उन्होंने कहा कि आजादी और संस्कृति के लिए इस देश में बड़े स्तर पर लोगों ने बलिदान दिया है लेकिन इतिहास कुछ ही परिवारों तक ही सिमटकर रह गया है। इसको दायरे से बाहर निकालने के लिए प्रत्येक राज्य में जनजातीय संग्रहालय बनाए जाएंगे, जिनमें आदिवासी समुदाय के बलिदानियों से संबंधित स्मृतियों, उनकी गाथाओं को संरक्षित किया जाएगा।