11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला अधिकारी ने कहा थाने में नहीं है टॉयलेट

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 28 Apr 2018, 12:47 PM IST

The woman officer said the toilet is not in police station

शहडोल- आईजी आईपी कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत शाखा, आवक जावक सहित दस्तावेजों का संधारण देखा और निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन में निरीक्षण के साथ परेड और बलवा ड्रिल के बाद पुलिसकर्मियों के साथ दरबार लगाई। जहां बलवा ड्रिल में पुलिस बल द्वारा आईजी के साथ आंसू गैस और गे्रनेड छोड़े गए। बलवाइयों को नियंत्रण करने में केन, लाठी एवं रायफल भी तानी। दरबार में पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं आईजी के समक्ष रखीं।


सोहागपुर में पदस्थ एसआई प्रियंका सिंह बघेल ने बताया कि थाने में महिला टायलेट नहीं है। जिससे महिला पुलिसकर्मियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा थाना में टिन शेड होने की वजह से गर्मी में दिक्कतें होती है।

आईजी ने तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके पूर्व आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा परेड को सलामी दी गई। परेड में अच्छी कमाण्ड एवं ड्रिल कराने वाले थानों के निरीक्षक उपनिरीक्षक और अच्छी वर्दी धारण तथा उत्तम टर्नआउट रखने वाले पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के इनाम से पुरस्कृत किया गया।

वाहनों के निरीक्षण पर रखरखाव एवं मेंटीनेंस अच्छा पाया गया। आईजी ने पुलिस लाइन की आम्र्स, कैश, स्टोर एवं मोटर वाहन शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सुशांत सक्सेना, एएसपी शिवकुमार वर्मा, डीएसपी हेमंत शर्मा, एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह बघेल, आरआई सत्यप्रकाश मिश्र मौजूद रहे।

आवास नहीं

थाना ब्यौहारी के एएसआई गोद्विज तिवारी ने बताया कि थाने में पुलिस क्वार्टर एवं बैरक नहीं है। इसी प्रकार रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिले में पुलिस बल के अनुपात में आवासों की संख्या बहुत कम है। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर पत्राचार कर अविलम्ब पुलिस कर्मियों द्वारा उठाये गए समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

काउंसलिंग करें, तनाव में क्यों पुलिस?

आईजी आईपी कुलश्रेष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियो के अलावा परिवार की समस्याओं का ध्यान रखें। इसके अलावा पता करें कि पुलिसकर्मी क्यों तनाव में आ रहे हैं।

अगर कोई पुलिसकर्मी तनाव में हैं तो काउंसलिंग करें। इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर वालीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन खेलकर जाकर दैनिक कार्य के तनाव कम करने, थाना प्रभारियों को बाजार और मण्डियों में लगातर भ्रमण करने, महिला अपराधों की रोकथाम करने, शहर में हर दिन शाम 5 बजे से पेट्रोलिंग करने, प्रत्येक चौराहे पर कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।