3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो इस वजह से शहर में नहीं हो पाई पानी की सप्लाई, लोग होते रहे परेशान

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 4 Jun 2018, 12:02 PM IST

problem water supply in city , read shahdol news

...तो इस वजह से शहर में नहीं हो पाई पानी की सप्लाई, लोग होते रहे परेशान

शहडोल- शहर में इन दिनों पानी की समस्या बनी हुई है, लोग इंतजार करते रहते हैं लेकिन पानी नहीं आता, और आखिर में उन्हें इसका आसरा छोड़कर इधर उधर से इंतजाम करना पड़ता है। क्योंकि बिना पानी के तो इंसान का गुजारा होने वाला नहीं है।

रविवार को पानी की समस्या से लोग परेशान होते आए, और अब आज सोमवार को भी लोगों को वही परेशानकी का सामना करना पड़ा, लोग अपने घरों में आसपास नलों के सामने खड़े होकर पानी का इंतजार करते रहे, लेकिन आज भी पानी की सप्लाई नहीं हुई, जिसके बाद लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसलिए नहीं आया पानी

दरअसल आज सुबह से ही शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई तो उसकी वजह रही सरफा में रात भर बिजली का बंद रहना, जिसके चलते पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।

पिछले एक महीने से समस्या

शहर में पानी सप्लाई की ये समस्या पिछले एक महीने से चली आ रही है, कभी पानी आता है तो कभी लोग इंतजार ही करते रह जाते हैं, नल के सामने खड़े ही रह जाते हैं लेकिन पानी नहीं आता, आखिर में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। देखा जाए तो पिछले एक मीहने से नगर पालिका की पानी सप्लाई व्यवस्था बेपटरी चल रही है। जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही भी आए दिन सामने आ रही है। क्योंकि बिजली लाईन में आ रहे फाल्ट से सही समय पर बिजली सप्लाई नहीं हो पाती, जिससे टंकियों को सही समय पर भर नहीं पाते, और पानी की समस्या बनी रहती है।

रविवार को भी होना पड़ा था परेशान

शनिवार की शाम और रात में हुई आंधी तूफान के साथ बारिश के बाद सरफा में बिजली लाइन में फाल्ट आ गया, आलम ये रहा कि तीन घंटे के लिए ब्लैक आउट हो गया, सरफा में बिजली चली गई जिसके चलते नगर की पानी की टंकियों का जल भराव नहीं हो पाया, और यही बड़ा कारण रहा कि रविवार को भी नगर में पानी की सप्लाई व्यवस्था प्रभावित रही और पूरे शहर में समय पर पानी की सप्लाई नहीं की जा सकी। मामले की जानकारी नगरपालिका के कर्मचारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, इसके तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली का फाल्ट सुधारा और तब जाकर सरफा में बिजली बहाल हो सकी और इसके बाद दोपहर पानी की सप्लाई नगर में कराई गई।

नगर में पेयजल सप्लाई व्यवस्था लगभग एक महीने से लडख़डाई हुई है, लेकिन नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे नगर के लोगों का पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आए दिन बिजली लाइन में फाल्ट और उसका मेंटीनेंस समय पर नहीं किए जाने से व्यवस्था लडख़ड़ा जाती है। और इसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।