Shahdol Regional Industry Conclave: उज्जैन के बाद शहडोल में सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सबसे सफल रही। आदिवासी अंचल में हुई कॉन्क्लेव में 32,520 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 30,925 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव टोरेंट पावर का 18 हजार करोड़ का रहा। कंपनी शहडोल में 1600 मेगावॉट का थर्मल पावर ह्रश्वलांट लगाएगी। खास यह कि कॉन्क्लेव में 95 फीसद निवेश प्रस्ताव शहडोल संभाग के लिए ही मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, हमारा संकल्प है कि अगले पांच साल में हम अपने आर्थिक स्रोतों को दोगुना कर प्रदेश की जीडीपी दोगुना करेंगे। प्रदेश में एक-एक युवा को योग्यता के अनुसार रोजगार मिलेगा।