6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकल कॉलेज के लिए भर्तियां शुरू, 21 विषयों के लिए तैनात होंगे शिक्षक

16 फरवरी से मंगाए जा रहे आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 6 Mar 2018, 1:25 PM IST

शहडोल- मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का काम अंतिम चरण में होने के साथ ही अब फैकल्टी की भर्ती पर फोकस किया जा रहा है। एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया) के निर्देश पर अब फैकल्टी की भर्ती शुरू कर दी गई है।

अलग - अलग चरणों में मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती की जा रही है। डीन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 16 फरवरी से रीवा में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्रदर्शक (टयूटर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

अधिकारियों की मानें तो आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्रदर्शक (टयूटर) की पदस्थापना की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाल ही में चिकित्सा शिक्षा के अपर सचिव ने भी मेडिकल कॉलेज शहडोल का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए थे।
नर्सिंग, क्लीनिकल व पैरामेडिकल में भी भर्ती

अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्रदर्शक की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। यह प्रक्रिया पूरी होते ही दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसके तहत शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए नर्सिग, पैरामेडिकल सहित क्लीनिकल स्टॉफ और अन्य पदों के लिए भी जल्द ही आवेदन मंगाकर पदस्थापना की जाएगी। यह आवेदन प्रक्रिया १६ फरवरी से ५ मार्च तक चली है। इसमें प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और टयूटर के पद शामिल हैं।

21 विषयों में प्राध्यापक, सहा प्राध्यापक, टयूटर
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार 21 विषयों पर प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्रदर्शक (टयूटर) की पदस्थापना की जा रही है। इसमें फिजियोलाजी, बायोकेमेस्ट्री, पैथालाजी, माइक्रोबायलाजी, फोरेसिंक मेडिसिन, फार्माकॉलाजी, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, डर्मेटोलाजी, टीबी एण्ड चेस्ट, मनोरोग, एनेस्थिसिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग, आर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, रेडियोडायग्लोसिस, जनरल सर्जरी पदों पर भर्ती होगी।

80 प्रतिशत काम पूरा, इंटीरियर बाकी
मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का काम भी अंतिम चरण पर है। मेडिकल कॉलेज का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, 20 प्रतिशत काम बाकी है। जिसे दो से तीन माह के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माण कार्य करा रही डीवीपीएल कंपनी के अधिकारियों के अनुसार मेन बिल्डिंग, रिसीडेंस, एकेडमिक, शापिंग काम्प्लेक्स, हास्टल, सड़क, सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में इंटीरियल का काम अधूरा है, जिसे मई तक पूरा कर दिया जाएगा।

इनका कहना है
शहडोल मेडिकल कॉलेज के डीन मिलिंग शिलारकर के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 16 फरवरी से प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्रदर्शक (टयूटर) के पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसके बाद नर्सिंग, क्लीनिकल और पैरामेडिकल में भी भर्ती होगी।