
शहडोल- बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इम्तिहान की घड़ी नजदीक आते ही परीक्षा को लेकर छात्र- छात्राओं में तनाव भी बढ़ जाता है। अच्छे रिजल्ट के लिए स्टुडेंट इस समय जी तोड़ मेहनत करने पर जुटे हुए होते हैं। हर स्टुडेंट अपने-अपने तरीके से परीक्षा की तैयारी में जुटा होता है। सकारात्मक सोच और समय का बेहतर मैनेजमेंट अच्छे अंक लाने में मदद कर सकता है। कलेक्टर नरेश कुमार पाल ने बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र - छात्राओं के लिए हैप्पी एग्जाम कॉलम में टिप्स साझा किए हैं, जिससे छात्र छात्राएं कम समय में बेहतर अंक ला सकते हैं। कलेक्टर नरेश पाल के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बेहद कम समय बचा है।
इस बीच छात्र-छात्राएं पहले पिछले पांच सालों के प्रश्नों को तैयार कर लें। पुराने पेपर्स बेहतर मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार टॉप 50 प्रश्नों की सूची बनाएं। इसके अनुसार ही विषयों पर फोकस करते हुए पढ़ाई करें।
इन टिप्स को करें फॉलो
- छात्र - छात्राएं टारगेट बनाएं कि हर दिन कितना विषय पूरा करना है।
- पढ़ाई के लिए अलग से जगह बनाएं और एकाग्रता बनाएं रखें।
- फ्लो चार्ट और पिछले पांच सालों के प्रश्नों पर नजर रखें।
- परीक्षा के पहले तैयारी का खुद ही मूल्यांकन करें।
- एक पाठ याद हो जाने के बाद ही दूसरा पाठ पूरा करें।
- भरपूर नींद लें, नींद पूरी न होने से तनाव के साथ याद किया भूल सकते हैं।
- हल किए गए प्रश्नों को ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें। करें।
हेल्प के लिए यहां मिलेगी काउंसिलिंग
बोर्ड परीक्षाओं को मद्देनजर परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के लिए कॉल सेंटर शुरू किए गए हैं। कॉल सेंटर सुबह ८ से रात के ८ बजे तक संचालित हैं। कलेक्टर नरेश पाल के अनुसार 0755- 2570248, 2570258 और टोलफ्री नंबर 180025330175 का उपयोग कर सकते हैं।
Published on:
19 Feb 2018, 6:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.