शहडोल। पांच सौ और हजार के नोट बंद होने की खबर जैसे ही लोगों को लगी, शहर में हड़कंप मच गया। खबर आग की तरह फैल गई। लोग चुनावी चर्चा को भूलकर नोटों की चर्चा करने लगे। नोट बंद होने की चर्चा के आगे चुनावी रंग फीका पड़ गया। हर गली और मोहल्लों में लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि अब क्या होगा? अधिकतर लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों से फोन पर यही बात करते रहे कि आप को पता चला 500 और 1000 के नोट बंद हो गए हैं। बैंक सूत्रों का कहना है कि इन दो नोटों के अलावा 5,10,20, 50 और 100 रुपए के नोट से लेनदेन होगा।