
अनोखी होली : यहां एक दिन पहले ही हो जाता है होलिका दहन, रविवार को उड़ा गुलाल
शहडोल/ मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय में 40 किलोमीटर दूर ग्राम धनगांव में रविवार को जमकर रंग गुलाल खेला गया। जहां एक तरफ पूरे देश में सोमवार को धूरेड़ी का पर्व मनाया जाना है, वहीं धनगांव के लोगों ने एक दिन पहले ही रंगो का आनंद ले लिया। रविवार को ग्राम में होली जैसा महौल रहा, सभी लोग होली के रंग में रंगे हुए नजर आए।जमकर रंग-गुलाल उड़ी और सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, शनिवार की सुबह होलिका दहन किया गया। इसके बाद धुरेड़ी मनाई गई।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
एक दिन पहले होली मनाने की परंपरा
यहां तिलक होली खेलकर एक दिन पहले त्योहार मनाने की सदियों पुरानी प्रथा का निर्वहन किया गया। दरअसल, त्योहार के दिन आने वाली परेशानियों को देवीय प्रकोप मनाकर यहां के ग्रामीणों ने प्रमुख त्यौहार होली दिवाली और हरियाली अमावस्था देश से एक दिन पहले मनाने का फैसला लिया। यहां के इसे ही यहां की परंपरा मानते हुए मनाते आ रहे हैं, जिसके चलते धनगांव में पांच दिवसीय रंग पर्व एक दिन पहले शुरू हो गया।
पढ़ें ये खास खबर- होली पर अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, 5 थानों की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
इसलिये एक दिन पहले मनाई जाते हैं त्योहार
ग्राम के लोगों के मुताबिक, गांव में जब तक होली, दिवाली और हरियाली अमावस्या पर्व के दिन मनाई गई, जब तक गांव में कोई न कोई परेशानी आ ही जाती थी। खासतौर पर ठीक उसी दिन किसी ना किसी का निधन हो जाता था, जिसके चलते ग्रामीण त्यौहार नहीं मना पाते थे। इस परेशानी का हल गांव के बुर्जुगो द्वारा निकाला गया और हर त्योहार को उसके एक दिन मनाने का फैसला लिया। ग्रामीणों का मानना था कि, दैवीय प्रकोप के कारण ये स्थिति बन रही थी। ग्राम में एक दिन पहले त्यौहार बनाने का फैसला लिया गया। अब सदियों बाद यह ग्राम के लिए परंपरा बन गया है। ग्रामीण एक दिन पहले त्यौहार मना रहे हैं और तभी से किसी तरह का प्रकोप गांव पर नहीं आया है।
गांव के लोग भी खुश हैं
यहां होलिका दहन के दिन ही धुरेड़ी मनाकर तिलक होली खेली गई। ग्राम धनगांव में होलिका दहन के साथ पूरा रंगपर्व एक दिन पहले मनाया जाता है। पूरे देश में आज धुरेड़ी मनाई जाएगी। लेकिन धनगांव में भाईदूज का त्यौहार मनाया जाएगा। यहां बहन अपने भाई को तिलक लगाएंगी। यहां के ग्रामीण अब एक दिन पहले त्योहार मनाकर खुश भी हैं।
Published on:
28 Mar 2021 10:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
