
शहडोल- अनुपपुर जिला मुख्यालय के सोननदी के पास सीतापुर गांव स्थित है, और यहीं वन मंडलाधिकारी कार्यालय का नया परिसर बना हुआ है, जहां परिसर में ही आग भड़क गई, और आग की लपटें इतनी तेज थीं, कि धीरे-धीरे आग जंगल में पहुंच गई, और लगभग 10 एकड़ वन परिसर भी जलकर खाक हो गया।
बाल-बाल बच गईं लाखों की लकडिय़ां
आग की लपटें जब जंगल में फैल जाएं तो कितनी तेज होती हैं इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। वन मंडलाधिकारी कार्यालय के नए परिसर में ये जो आग लगी वो 10 एकड़ जंगल को जलाकर तो खाक कर ही दिया, ये अच्छा हुआ कि वहीं पर टाल में लाखों की लकडिय़ां रखी हुई थीं, वो बच गईं, नहीं लाखों की लकडिय़ों पर अगर आग पकड़ लेती तो और नुकसान तो होता ही, साथ ही आग और भयंकर रूप ले लेती, जिसके चलते और ज्यादा नुकसान होने की संभावना थी।
जब लोगों ने दी आग की सूचना
सुबह से परिसर में आग लगी हुई थी, दोपहर में लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद पदाधिकारी तुरंत आनन फानन में वहां मौके पर पहुंचे, अगर आग और विकराल रूप लेती तो और बड़ा नुकसान हो सकता था,
क्योंकि परिसर से ज्यादा दूर नहीं बल्कि 10 मीटर दूर अधिकारियों और कर्मचारियों का आवासीय परिसर है।
---------------------------
बंजारों के बीच आपसी विवाद, सुलझाने पहुंची निर्भया टीम
अनूपपुर- कोतवाली थानांतर्गत अनूपपुर-कोतमा मुख्य मार्ग पर मंगलवार 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से जड़ी-बूटी बेचने वाले समुदायों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जहां दोनों पक्षों से महिलाएं और पुरूष एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। विवाद इतना गहरा गया कि बचने के लिए कुछ लोग स्थानीय होटल में घुस गए।
जहां होटल कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं गश्त पर दौड़ रही निर्भया टीम ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन निर्भया की टीम असफल हो गई। जिसे देखते हुए पुन: कोतवाली पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लगभग दर्जनभर लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
Published on:
25 Apr 2018 03:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
