17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर भाजपा संगठन में क्यों मचा है घमासान ?

जानिए किस नेता ने किया है इस्तीफे का ऐलान ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 2 Feb 2018, 12:46 PM IST

Why is the BJP organization frustrated ?

शहडोल- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में भी समान अधिकार देने के मकसद से भाजपा ने महिला मोर्चा का गठन किया था। और प्रदेश भर में महिलाओं को पद देकर जनता के लिए काम करने का मौका दिया था। लेकिन अब महिला मोर्चा में भी राजनीति प्रभावी होती नजर आ रही है। अनुशासन के नाम से पहचान बताने वाली भाजपा संगठन में बवाल और घमासान की स्थिति बन गई है।

भाजपा महिला नगर की अध्यक्ष वर्षा तनेजा ने महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की घोषणा की है। महिला मोर्चा में घट रहीं घटनाओं को लेकर उनकी पीड़ा सामने आई है। वर्षा तनेजा ने पार्टी और पदाधिकारियों को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। और कई मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है। अच्छी महिलाएं यहां काम नहीं कर सकती हैं, उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और निर्दलीय पार्षदों को प्रमुखता दिए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ लगातार अन्याय और उनके सम्मान की अनदेखी की जा रही है, जिससे पुरानी महिला कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर रोष व्याप्त हो गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ नई भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के कारण सीनियरों की पूछ परख पार्टी में नहीं हो रही है। वर्षा तनेजा ने बताया कि हम इस्तीफे की घोषणा कर चुके हैं, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैल अवस्थी और संभागीय संगठन मंत्री के पास गई थीं, लेकिन वे बाहर हैं। उनके आने के बाद इस्तीफा दिया जाएगा।
------------------------------

15 स्कूल बसों पर कार्रवाई
शहडोल - आरटीओ ने ब्यौहारी में स्कूल बसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 15 स्कूल बसों पर कार्रवाईयां की है। दो बसों के फिटनेस निरस्त कर दिए गए हैं और दो को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। इन वाहनों से 87 हजार राजस्व भी वसूला गया है। गौरतलब है कि इंदौर में हुए स्कूल बस हादसे के बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे थे। आरटीओ विभाग स्टाफ की कमी का रोना रोकर कार्रवाई करने से परहेज करता दिखाई दे रहा था।