15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या या आत्महत्या: बीजेपी नेता की पत्नी की गोली लगने से मौत

महिला का पति सिंगापुर जाना चाहता था, लेकिन वो इसके खिलाफ थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 19 Dec 2017, 3:36 PM IST

monika awasthi

monika awasthi

शाहजहांपुर। बीजेपी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कमरे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की बात भी सामने आई है।

तीसरी मंजिल पर अकेली थी महिला
घटना थाना सदर बाजार के मोहल्ला बाड़ीजई सेकेंड मोहल्ले की है। यहां निगोही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद अवस्थी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र आशीष अवस्थी जिला पंचायत सदस्य हैं। बताया गया है कि सोमवार देर रात को आशीष की पत्नी मोनिका अवस्थी मकान की तीसरी मंजिल पर अकेली थी। परिवार के बाकी लोग दूसरी मंजिल पर थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। जब वे लोग तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो खून से लथपथ मोनिका कमरे में पड़ी थी। उसके सिर में गोली लगी थी। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगले महीने जाना था सिंगापुर
मृतका के ससुर विनोद अवस्थी के मुताबिक अगले महीने मोनिका अवस्थी की बहन की शादी सिंगापुर में है। उसमें जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद था। आशीष अवस्थी सिंगापुर जाना चाहता था, लेकिन मोनिका इसके खिलाफ थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। मोनिका अपनी बहन की शादी में जाने से पति को क्यों रोक रही थी, इसकी वजह पता नहीं चल पायी है।

पुलिस मान रही आत्महत्या
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को कमरे से लाइसेंसी पिस्टल मिली है। प्रथमदृष्टया घरेलू कलह को लेकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।