25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Shahjahanpur / छेड़छाड़ के मामले में चल रही थी पंचाायत तभी अचानक हुआ ऐसा कि मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो

छेड़छाड़ के मामले में चल रही थी पंचाायत तभी अचानक हुआ ऐसा कि मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो

छेड़छाड़ के मामले में चल रही थी पंचायत के दौरान खूनी संघर्ष हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Nov 2018, 12:27 PM IST

Bloody conflicts

छेड़छाड़ के मामले में चल रही थी पंचाायत तभी अचानक हुआ ऐसा कि मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अपराधियों और दबंगोंं में पुलिस का इकबाल ख़त्म हो चुका है। ख़त्म हो चुके इक़बाल के चलते दबंग पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में छेड़छाड़ के मामले में हो रही पंचायत में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों और धार दार औजारों से हमला कर दिया, जिसमें दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस के सामने ही दबंग एक दिन पहले हुये छेड़छाड़ के मामले में जबरन समझौता कराने का दबाव बना रहे थे जिसके चलते दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। पीड़ित बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक मानवेन्द्र सिंह पर दबंगोंं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस के सामने हुआ जमकर बवाव
दरसअल घटना थाना तिलहर के कपसेड़ा गांव की है, जहां गांव में एक नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना के बाद दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। इसी बीच लड़की पक्ष के वीरेश शर्मा ने विवाद शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी कर ही रही थी तभी लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर लाठी डन्डों और धारदार हथियारों से पुलिस के सामने ही हमला कर दिया। इस घटना में लड़का पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जिसमें एक बुजुर्ग को गंभीर चोटे आयी हैं। इसके बाद दोनो पक्षों ने थाने में भी जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि स्थानीय बीजेपी विधायक मानवेन्द्र सिंह की सरपरस्ती में ही हमला करने वाले आरोपी पुलिस के सामने ही मारपीट और हमलावर हो गये। हमला करने वालों में वीरेश शर्मा, मनोज, सूर्या, सत्तू और रमाकान्त के नाम सामने आये हैं। फिलहाल सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किसा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।